🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

नागलवाड़ी दर्शन से लौट रहे यात्रियों की पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

हरसूद में राज्य मार्ग-15 पर गंगापाठ नदी के पास देर रात तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग नागपंचमी पर नागलवाड़ी दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Follow on Google News
नागलवाड़ी दर्शन से लौट रहे यात्रियों की पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हरसूद में राज्य मार्ग-15 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगापाठ नदी के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में मातम छा गया।

नागलवाड़ी से दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, हादसा हरसूद थाना क्षेत्र की आशापुर चौकी के अंतर्गत ग्राम मछौड़ी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग विष्णु उर्फ भूरा कहार के चार पहिया वाहन (MP 12-JC 6478) से नागपंचमी के मौके पर नागलवाड़ी दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मछौड़ी के पास गंगापाठ नदी के पुल के नीचे तेज रफ्तार वाहन अचानक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

ये भी पढ़ें: भिंड में लोडिंग वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

हादसे में 3 लोगों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार विष्णु उर्फ भूरा कहार, उम्र 48 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। वह छनेरा-हरसूद के रहने वाले थे। हादसे में घायल रोहित यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, और सुरेश जाधम, उम्र करीब 60 वर्ष, ने जिला चिकित्सालय ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों भी छनेरा-हरसूद क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। हादसे में रितेश बनवारी, निवासी वार्ड नंबर 11 छनेरा, समेत एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: पत्नी की हत्या के बाद दोनों बच्चों को तालाब में फेंका: बेटी की मौत; बेटे ने बचाई जान, आरोपी पति हिरासत में

पुलिस और डायल 112 ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही आशापुर चौकी और हरसूद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोकेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरि प्रसाद और डायल 112 की टीम के पायलट सैयद अली व दीपेश यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। विष्णु उर्फ भूरा कहार के शव का संत बुखारदास बाबा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं रोहित यादव और सुरेश जाधम का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में किया गया। हादसे के बाद छनेरा-हरसूद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur
icon

Latest Posts