Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिंड में लोडिंग वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल

छीमका के पास देर रात हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। लोडिंग वाहन में 29 मजदूरों के साथ चालक और क्लीनर भी थे सवार, ये सभी चीनौर से धान की रोपाई कर लौट रहे थे।
भिंड में लोडिंग वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल
अस्पताल में घायलों एवं शवों की जानकारी जुटाती पुलिस

भिंड। भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में ग्राम छीमका के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय लोडिंग पिकअप वाहन में 29 मजदूरों के साथ चालक और क्लीनर सहित कुल 31 लोग सवार थे।

धान की रोपाई कर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, मजदूर ग्वालियर जिले के चीनौर गांव में धान की रोपाई के लिए गए थे। काम पूरा होने के बाद 17 अगस्त की रात सभी मजदूर लोडिंग पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे से पहले ग्राम छीमका के पास पहुंचते ही पिकअप की भिंड की ओर से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 8 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Breaking News

मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर एवं अस्पताल पहुंचा। एडिशनल एसपी सहित कई थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर गोहद के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

/img/89/1787026296438

गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया

गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरों को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर के जेएएच अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं आठ मृतकों में से पांच के शव गोहद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं, जबकि तीन शव ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में रखे गए हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल मजदूरों के गृह गांव उत्तर प्रदेश में बताए जा रहे हैं, लेकिन मृतकों और घायलों के गृह गांव, थाना एवं जिले की विस्तृत जानकारी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पहचान और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई में जुटी है।  पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घायलों का उपचार जारी है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने की 2-2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा

/img/89/1787038886845

 

Asgar Khan
By Asgar Khan

मैं पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। 11 अगस्त 2014 से पीपुल्स समाचार, ग्वालि...Read More

Latest Posts