हरदा में आम किसान यूनियन की बड़ी बैठक :25 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 27 जुलाई को भोपाल कूच की तैयारी

हरदा में आम किसान यूनियन की बैठक में 25 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया। समिति किसान हित से जुड़े फैसले लेगी और संगठन की रणनीति तैयार करेगी। 27 जुलाई को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भोपाल कूच का निर्णय लिया गया। वहीं 10 अगस्त से 10 सितंबर तक हर गांव में ग्राम इकाइयों का गठन किया जाएगा।
25 सदस्यीय समन्वय समिति गठित, 27 जुलाई को भोपाल कूच की तैयारी
पैदल भोपाल कूच करने की तैयारी में किसान

हरदा की कृषि उपज मंडी स्थित बलराम सभागृह में आम किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के कई किसान और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान किसान हितों को लेकर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

25 सदस्यीय समन्वय समिति बनी

बैठक में सर्वसम्मति से 25 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया। यह समिति आम किसान यूनियन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी। साथ ही किसानों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण फैसले सामूहिक रूप से लिए जाएंगे। समिति के गठन के बाद किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रणनीति तय की गई।

Breaking News

27 जुलाई को भोपाल कूच की तैयारी

बैठक में 27 जुलाई को भोपाल कूच को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। आम किसान यूनियन के नेता राम इनानिया ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरदा जिले से सैकड़ों वाहनों के साथ किसान नर्मदापुरम पहुंचेंगे। वहां से सभी किसान पैदल मार्च करते हुए भोपाल की ओर रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

हर गांव में बनेगी किसान यूनियन की ग्राम इकाई

राम इनानिया ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के लिए 10 अगस्त से 10 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रत्येक गांव में आम किसान यूनियन की ग्राम इकाई का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ना और उनकी समस्याओं को संगठित रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। इससे किसानों के अधिकारों और हितों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts