Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मन्नत पूरी करने जा रहे थे…गुना के रास्ते में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका

गुना के सिरसी इलाके में निहाल देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधे मोड़ पर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हुए हैं। बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुना के रास्ते में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका

मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मंदिर जाते समय अचानक पलट गई। कुछ ही पलों में खुशियों का सफर अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया। यह हादसा सिरसी इलाके के पुतली घाटी के पास हुआ। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे श्रद्धालु निहाल देवी मंदिर जा रहे थे। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जो निर्भयगढ़ गांव से पूजा और भंडारे के लिए निकले थे। बताया गया कि परिवार की एक मन्नत पूरी होने पर सभी लोग भगवान के दर्शन के लिए जा रहे थे।

अंधे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन

रास्ते में एक अंधे मोड़ पर अचानक सामने से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, लेकिन इसी दौरान ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

/img/15/1776504522957

चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका

जैसे ही ट्रॉली पलटी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए- शियूकर बाई (40), ज्योति बाई (24), राहुल (23), कविता (8) और भूरी (5)। सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड का कत्ल : बॉयफ्रेंड ने हत्या के बाद खुद पुलिस को किया कॉल, बोला- साहब, बेहोश हो गई है...

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अंधा मोड़ और अचानक ब्रेक लगाना बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts