PlayBreaking News

MP में कोरोना का कोहराम: 2040 नए केस दर्ज, प्रदेश में दो लोगों ने गवाई जान; भोपाल में एक 6 महीने की बच्ची भी संक्रमित

Follow on Google News
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,040 नए मरीज मिले हैं। भोपाल और इंदौर के साथ अब ग्वालियर और जबलपुर में भी कोरोना की रफ्तार तेज हो चुकी है। वहीं अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6,849 पहुंच गई है। प्रदेश में संक्रमण दर 3% पहुंच गई है।

इंदौर सेक्स स्कैंडल की 3 लड़कियां भी पॉजिटिव

इंदौर एक बार फिर से कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 621 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में सेक्स स्कैंडल में पकड़ाईं 3 लड़कियां और 1 कस्टमर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये भी पढ़ें- देश में कोरोना का कहर: 24 घंटे में सामने आए 1.50 लाख से ज्यादा नए केस, ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या हुई 3,623

भोपाल में 6 महीने की बच्ची भी संक्रमित

  • भोपाल में 434 नए केस सामने आए हैं, इनमें 36 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक 6 महीने की बच्ची संक्रमित हो गई है।
  • भोपाल में 2 दिन में 64 बच्चे संक्रमित हो गए हैं।
  • 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, इनमें जीएमसी डीन अरविंद राय भी शामिल हैं।
  • कोलार में सबसे ज्यादा 180 मरीज मिले हैं। इनके अलावा गोविंदपुरा में 90, बैरागढ़ में 50, पुराने शहर में 40 नए मरीज सामने आए हैं।
  • कोलार के बाद अब गोविंदपुरा और बैरागढ़ भी हॉटस्पॉट बनते नजर आ रहे हैं।
  • अशोका गार्डन में रहने वाले 58 साल के एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक को 25 साल से अस्थमा की शिकायत थी। इसी वजह से उन्हें वैक्सीन नहीं लगाई गई थी। शुक्रवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।

मुंबई से लौटे मंत्री पॉजिटिव

प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इलाज के लिए कुछ दिन पहले ही मुंबई गए थे। शुक्रवार को ही वह मुंबई से भोपाल लौटे हैं। वहीं अरुण सुभाष यादव भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत संक्रमित हो चुके हैं।

इन जिलों में भी नए संक्रमित मिले

  • ग्वालियर में 304 नए मरीज मिले हैं।
  • जबलपुर में 152 नए संक्रमित मिले। कोरोना की तीसरी लहर में जबलपुर में पहली मौत भी शनिवार को हुई।
  • सागर में 53 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं।
  • रतलाम में शनिवार को 48 नए मरीज मिले। जिसके बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।
ये भी पढ़ें- Weather Update: जनवरी में मॉनसून जैसी बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी से लोग परेशान, MP में हुई ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts