Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bihar Election 2025 :बिहार चुनाव प्रचार में जुटे मध्य प्रदेश के CM, मां जानकी के दर्शन कर किया NDA की जीत का दावा

बिहार चुनाव प्रचार में जुटे मध्य प्रदेश के CM, मां जानकी के दर्शन कर किया NDA की जीत का दावा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज (9 नवंबर) शाम को खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (9 नवंबर) बिहार पहुंचे, जहां उन्होंने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी के दर्शन किए और मंदिर में आरती भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के विकास के लिए काम नहीं किया, जबकि बीजेपी सरकार इन केंद्रों को पर्यटन और रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।

    Twitter Post

    मां जानकी की जन्मस्थली पर पहुंचे CM  

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, आज मुझे माता जानकी की जन्मस्थली पर आने का अवसर मिला। मैं बिहार चुनाव में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहा हूं। मैंने माता से गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की भलाई की प्रार्थना की है। मोहन यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकपुरी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हर वर्ग के कल्याण के लिए उपयोगी होगी और बिहार के आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के विकास की कभी चिंता नहीं की। उन्होंने कहा, हमने अयोध्या, वाराणसी और उज्जैन में देखा है कि धार्मिक पर्यटन से लोगों के जीवन में कितना बदलाव आया है। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं करती। उनकी राजनीति सिर्फ साजिश और भ्रम पर टिकी है।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश पहुंचना कांग्रेस की हार का संकेत है। वे अपने राज्य के चुनाव बीच में छोड़कर यहां आए हैं, जो बताता है कि उन्हें अपनी हार का अंदेशा हो गया है।”

    पूर्वी चंपारण में रोड शो और जनसभाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पूर्वी चंपारण जिले में रोड शो करेंगे। वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में NDA प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। सूत्रों के अनुसार, रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज चिरैया, नरकटियागंज और मोतिहारी में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे कार्यकर्ताओं से NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील करेंगे।

    मतदान प्रतिशत बढ़ने पर NDA को फायदा 

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ता मतदान प्रतिशत NDA की बढ़त का संकेत है। उन्होंने कहा, बिहार में जोश दिख रहा है, जनता NDA की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।

    11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान

    बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। उससे पहले आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। बीजेपी और NDA उम्मीदवारों के समर्थन में कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार में डेरा डाले हुए हैं, वहीं विपक्षी दल भी पूरे दमखम से मैदान में हैं। मोहन यादव ने बोधगया में मीडिया से कहा- NDA एकजुट है, जनता हमारे साथ है। बिहार में फिर से विकास और स्थिरता की सरकार बनेगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts