Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना के बीनागंज में हादसा :कंटेनर में लगी आग, चालक जिंदा जला; क्लीनर गंभीर

गुना जिले के बीनागंज बायपास पर नेशनल हाईवे-46 पर एक कंटेनर पुलिया में गिरकर आग की चपेट में आ गया। हादसे में चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया।
Follow on Google News
कंटेनर में लगी आग, चालक जिंदा जला; क्लीनर गंभीर

गुना जिले के बीनागंज बायपास के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-46 पर शिवपुरी से गुना होते हुए ब्यावरा-भोपाल की ओर जा रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गया।

कंटेनर में लगी भीषण आग

पुलिया में गिरते ही कंटेनर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

चालक की मौके पर मौत, क्लीनर गंभीर घायल

आग लगने से चालक का शव कंटेनर के अंदर ही बुरी तरह जल गया। वहीं कंटेनर में मौजूद क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मनीष बघेल निवासी शिवपुरी के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया है।

Breaking News

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राजस्थान पासिंग का बताया जा रहा कंटेनर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर राजस्थान नंबर का बताया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

चाचौड़ा एसडीओपी मनोज कुमार झा ने बताया कि कंटेनर के अनियंत्रित होकर पुलिया में गिरने के बाद उसमें आग लग गई थी, जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts