Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य करेगी, जिसके चलते अयोध्या नगर, सलैया, तिलक नगर, सोनागिरी समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल के करीब 30 इलाकों में शुक्रवार को 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले से निपटाने की अपील की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

सुबह 6 बजे से 7 बजे तक

  • महाबली नगर
  • साईंनाथ
  • मां पार्वती नगर और आसपास के क्षेत्र

सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

  • ग्रीन वैली
  • कोलुआ
  • सागर लैंडमार्क
  • राधाकृष्णपुरम
  • ईको ग्रीन पार्क
  • खेजड़ा बरामद और आसपास के क्षेत्र

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

  • हाउसिंग बोर्ड एक्सटेंशन
  • अयोध्या नगर
  • शिव नगर
  • रत्नागिरी
  • शंकरी परिसर
  • कल्पना नगर
  • सोनागिरी और आसपास के क्षेत्र

सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

  • बीडीए कॉलोनी ई-सेक्टर
  • सलैया
  • सनखेड़ी और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

  • तिलक नगर
  • लक्ष्मी परिसर
  • चंद्रिका नगर
  • फॉरच्यून ग्लोरी फेस-1 और 2
  • गुजराती कॉलोनी
  • डीके कॉटेज
  • ड्रीम ग्लोरी
  • लोट्स फेस-1 और आसपास के क्षेत्र

शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक

  • 40 झुग्गी क्षेत्र
  • प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र

मेंटेनेंस के कारण कटौती

बिजली कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग इलाकों में लाइन और उपकरणों के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसी वजह से तय समय तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts