भोपाल के 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 10 से 4 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते इन इलाकों में करीब 3.30 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कटौती का समय जारी किया है। ऐसे में बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की सलाह दी गई है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुबह 6 से 9.30 बजे तक
इन इलाकों में सुबह 6 बजे से 9.30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी-
- हम्माल कॉलोनी
- प्रेमदीपुरा
- जोगीपुरा
- अहीर मोहल्ला
- वाल्मिकी मोहल्ला
- बद्रीनाथ
- ऋषिकेश
- अमरनाथ
- जगन्नाथ कॉलोनी और आसपास के इलाके
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी-
- शबरी नगर
- बंजारा बस्ती
- आसपास के इलाके
सुबह 10 से दोपहर 2.30 बजे तक
सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली कटौती इन क्षेत्रों में रहेगी-
- कस्तूरी होम कॉलोनी
- बर्रई
- आसपास के इलाके
सुबह 10 से शाम 4 बजे तक
सबसे ज्यादा समय तक बिजली कटौती इस क्षेत्र में रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इन इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी:
- न्यू मिनाल
- मिनाल डी
- ई-एफ सेक्टर
- मोगली पार्क
- ईरानी बस्ती
- भानपुर
- गीता नगर
- लीलाधर कॉलोनी
- समता नगर
- कुटीर नगर
- भंवर नगर
- जवाहर कॉलोनी
- चंदन कॉलोनी
- शिव नगर फेस-3 और 4
- रासलाखेड़ी
- कल्याण नगर
- विदिशा रोड
- आसपास के इलाके
इन इलाकों में भी 6 घंटे बिजली बंद
चंचल चौराहा, नूरमहल रोड और अशोका कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
जरूरी काम पहले निपटा लें
मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई बंद रहने से घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों के रहवासी पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
नोट: बिजली कटौती का समय मेंटेनेंस कार्य की स्थिति के अनुसार थोड़ा आगे-पीछे हो सकता है।




















