Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल में 25 इलाकों की बिजली गुल, 4-5 घंटे रहेगा अंधेरा

भोपाल में मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 25 इलाकों में 4 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। बरखेड़ीखुर्द, भानपुर, शिवनगर, चंदन नगर समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों को जरूरी काम पहले पूरा करने की सलाह दी है।
भोपाल में 25 इलाकों की बिजली गुल, 4-5 घंटे रहेगा अंधेरा

भोपाल के करीब 25 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस काम किए जाने के कारण अलग-अलग समय पर 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

किन इलाकों में रहेगा असर?

बिजली कटौती का असर शहर के कई बड़े और आवासीय इलाकों में रहेगा।

सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

ईरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, कुटिर नगर, भंवर नगर, जवाहर कॉलोनी, चंदन नगर और आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कोरल कासा, रीगल स्टेट, रॉयल होम्स, सुख सागर, बीडीए कॉलोनी, चित्रकूट, शिव नगर फेस-1, 2 और 3 तथा आसपास के इलाके।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 

राजगालिया कॉलोनी और आसपास के इलाके।

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक

बरखेड़ी खुर्द, बरखेड़ी कला, डेयरी स्टेट कॉलोनी, चंदनपुरा, मेंडोरा, शारदा विहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।

मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित

बिजली कंपनी की ओर से बताया गया है कि यह कटौती मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

लोगों को सलाह

बिजली कटौती के दौरान पानी, चार्जिंग और जरूरी घरेलू काम पहले से पूरा करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts