Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के 25 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल में शुक्रवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 25 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जानिए होशंगाबाद रोड, मिसरोद, बावड़ियाकलां, गांधी नगर और बैरागढ़ समेत किन इलाकों में किस समय बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
भोपाल के 25 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक सप्लाई रहेगी बंद

भोपाल में शुक्रवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 25 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से बिजली कटौती शुरू होगी, जो दोपहर से लेकर शाम 5 बजे तक जारी रह सकती है। कुछ इलाकों में 2 घंटे, तो कुछ में 6 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। ऐसे में लोग बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

इन इलाकों में इतने घंटे रहेगी बिजली कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

हसंत नगर, प्रताप नगर, गांधी नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, धोबी घाट और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मानस भवन, हिंदी भवन, होशंगाबाद रोड, सुरेंद्र लैंडमार्क, मिसरोद फेस-2, बावड़ियाकलां, गणेश नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

आरआरजी कॉलोनी, छान, मक्सी, दीपड़ी, 11 मिल गार्डन सिटी कॉलोनी, डायमंड सिटी, कस्तूरी कॉर्टयार्ड, राजधानी परिसर, विनायक होम्स, विनायक ग्रीन, खेजड़ा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

बिजली कटौती से पहले निपटा लें जरूरी काम

मेंटेनेंस के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहने से घरों और दुकानों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। बिजली से चलने वाले जरूरी काम भी तय समय से पहले निपटा लेना बेहतर होगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts