Bhopal Power Cut :शनिवार को 20 इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानिए कब और कहां रहेगी कटौती

भोपाल में शनिवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 20 इलाकों में 2.30 घंटे से 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जानिए किन क्षेत्रों में कब बिजली कटौती होगी और समय रहते अपने जरूरी काम पूरे कर लें।
शनिवार को 20 इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानिए कब और कहां रहेगी कटौती
शनिवार को कई कॉलोनियों में पावर कट

भोपाल में शनिवार को बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 20 इलाकों में 2.30 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अगर आपका घर या कार्यालय इन इलाकों में है, तो बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

इन इलाकों में ढाई घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी-

  • दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप
  • सीआई पार्क व्यू
  • सांईनाथ कॉलोनी
  • एजी क्लॉसिक
  • नेताजी हिल्स
  • दानिश हिल्स व्यू-1, 2 और 3, आसपास के क्षेत्र

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

इन इलाकों में करीब 7 घंटे बिजली नहीं रहेगी-

  • सुहागपुर
  • फेथकलां
  • सुभालय सुहागा
  • पिपलिया केशो
  • गुराड़ी घाट
  • रतनपुर रोड
  • नरेला हनुमंत
  • आस्ट्रिया कॉलोनी
  • सेज ग्रीन और आसपास के क्षेत्र

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक

इन इलाकों में एक घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी-

  • कस्तूरी होम कॉलोनी
  • बर्रई और आसपास के क्षेत्र

जरूरी काम पहले ही कर लें

बिजली कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की मोटर, ऑनलाइन काम और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी कार्य भी समय रहते निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts