Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली रहेगी गुल, पहले देख लें अपनी कॉलोनी

भोपाल में गुरुवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण करीब 40 इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। गौतम नगर, नारियलखेड़ा, बैरसिया रोड, सिंधी कॉलोनी, न्यू राजीव नगर और जवाहर चौक समेत कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। घर और ऑफिस के जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली रहेगी गुल, पहले देख लें अपनी कॉलोनी
भोपाल के 40 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली रहेगी बंद

भोपाल में गुरुवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के करीब 40 से अधिक इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान कई प्रमुख कॉलोनियों और रिहायशी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरा कर लें।

क्यों रहेगी बिजली बंद?

बिजली कंपनी अलग-अलग क्षेत्रों में मेंटेनेंस और जरूरी तकनीकी कार्य करेगी। इसी वजह से निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगा बिजली कटौती का असर

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • सागर गोल्डम पाम
  • एबी स्मार्ट सिटी
  • ग्लोबल पार्क सिटी और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

  • इंद्रा नगर
  • न्यू राजीव नगर
  • वसुंधरा कॉलोनी
  • टीला जमालपुरा
  • हाउसिंग बोर्ड टीला
  • सिंधी कॉलोनी और आसपास के इलाके

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • शास्त्री नगर
  • कलियासोत कॉलोनी
  • सरस्वती नगर
  • जवाहर चौक और आसपास के क्षेत्र

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

  • रुद्राक्ष
  • शिवा स्प्रिंग
  • शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी और आसपास के इलाके

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

  • बैरसिया रोड
  • बाफना कॉलोनी
  • टीला
  • नगर निगम कॉलोनी
  • कांग्रेस नगर
  • रतनपुर रोड
  • नरेला हनुमंत
  • फिरदोश नगर
  • शीतला नगर
  • श्री नगर
  • सरदार नगर
  • नारियलखेड़ा
  • पीजीबीटी रोड
  • गौतम नगर
  • संत कंवर राम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • शीतल हाइट्स
  • साईं पार्क नगर
  • निर्मल स्टेट
  • एक्सेल स्टेट
  • फॉरच्यून सौम्या हाइट्स
  • मधुवन विहार
  • 11 मील
  • दीप मोहिनी
  • ड्रीम लैंड कॉलोनी और आसपास के इलाके

जरूरी काम पहले ही निपटा लें

बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए घर, ऑफिस और अन्य जरूरी बिजली संबंधी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts