Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPG Price Hike : सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत

LPG Price Hike : सितंबर के पहले ही दिन महंगाई की मार, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत
नई दिल्ली। सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। अगस्त के बाद एक बार फिर सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder की कीमतों में इजाफा किया है। इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बदले हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 39 रुपए तक बढ़ गए हैं। नई दरें रविवार यानी 1 सितंबर, 2024 से लागू हो चुकी हैं।
शहर नए दाम (रुपए में) अगस्त में दाम (रुपए में) जुलाई में दाम (रुपए में)
दिल्ली 1691.50 1652.50 1646
मुंबई 1644.00 1605 1598
कोलकाता 1802.50 1764.50 1756
चेन्नई 1855.00 1817 1809.50
भोपाल 1697.00 1,658 1651

महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती

इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

शहर नए दाम (रुपए में) पुराने दाम (रुपए में)
दिल्ली 803.00 903.00
मुंबई 802.50 902.50
कोलकाता 829.00 929.00
चेन्नई 815.50 918.50
भोपाल 808.50 909.50
जयपुर 806.50 906.50
पटना 901.00 1001.00
रायपुर 874.00 974.00

जुलाई में हुई थी कीमतों में कटौती

इससे पहले जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 30 रुपए तक कम हो गए थे। तब दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपए से घटकर 1646 रुपए, कोलकाता में ये 1787 की जगह 1756 रुपए, चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1840.50 रुपए की जगह 1809.50 रुपए और मुंबई में इसका दाम 1629 रुपए से घटकर 1598 रुपए पर आ गया था।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

सरकार ने इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।

पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च को कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी। ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान : LPG सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम हुए, PM बोले- जनता का बोझ कम किया ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : आज से महंगा हो गया गैस सिलेंडर, दिल्ली से भोपाल तक अब ये हैं नए रेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts