PlayBreaking News

महिलाओं पर अत्याचार से लेकर साइबर फ्रॉड तक...NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली फिर बनी क्राइम कैपिटल!

NCRB 2024 रिपोर्ट में दिल्ली महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर रही। देश में कुल अपराध 6% घटे, लेकिन साइबर क्राइम 17.9% बढ़ गया। बच्चों के खिलाफ अपराध और जुवेनाइल क्राइम में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। बेंगलुरु साइबर अपराध में टॉप पर रहा, जबकि मध्य प्रदेश बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में सबसे आगे रहा।
Follow on Google News
NCRB रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, दिल्ली फिर बनी क्राइम कैपिटल!

नई दिल्ली। देश में कुल अपराधों में कमी आने के बावजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की साल 2024 की ताजा रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली एक बार फिर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध के मामलों में देश के बड़े महानगरों में सबसे ऊपर रही। वहीं साइबर अपराध में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में 2024 के दौरान कुल अपराधों में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली सबसे आगे

NCRB रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुल 13,396 मामले दर्ज किए गए। साल 2023 में यह आंकड़ा 13,366 था। यानी मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दिल्ली अब भी देश के 19 बड़े महानगरों में सबसे ऊपर बनी हुई है। इन मामलों में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पीछा करना, दुष्कर्म, अपहरण और पति या रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ना जैसे अपराध शामिल हैं। 

रिपोर्ट में बताया गया कि, दिल्ली में 1058 रेप केस दर्ज हुए। हालांकि इनमें से बड़ी संख्या में मामलों में पर्याप्त सबूत नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, दिल्ली में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया आसान होने के कारण आंकड़े ज्यादा दिखाई देते हैं, लेकिन विशेषज्ञ इसे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती मान रहे हैं।

देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी

हालांकि देश स्तर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ष

दर्ज मामले

अपराध दर

2023

4.48 लाख

66.2

2024

4.41 लाख

64.6

रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा 27.2% मामले पति या रिश्तेदारों की क्रूरता और अपहरण से जुड़े रहे।

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध ने बढ़ाई चिंता

देश में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। 2024 में ऐसे कुल 32,602 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के मुकाबले 16.9% ज्यादा हैं। दिल्ली में बुजुर्गों के खिलाफ 1,267 मामले दर्ज हुए। प्रति लाख आबादी पर अपराध दर 110 रही, जो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा दरों में शामिल है। 

Breaking News

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध: टॉप राज्य

रैंक

राज्य

2024

2023

1

मध्य प्रदेश

5,875

5,738

2

महाराष्ट्र

4,918

5,115

3

कर्नाटक

4,247

1,840

4

तेलंगाना

2,907

2,150

5

तमिलनाडु

1,898

2,104

मध्य प्रदेश लगातार दूसरे साल बुजुर्गों के खिलाफ अपराध में सबसे ऊपर रहा। वहीं कर्नाटक में ऐसे मामलों में ढाई गुना तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़े

एनसीआरबी रिपोर्ट में बच्चों के खिलाफ अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2024 में कुल 1,87,702 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2023 में यह संख्या 1,77,335 थी। यानी करीब 5.9% की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा मामले अपहरण और किडनैपिंग से जुड़े रहे।

बच्चों के खिलाफ अपराध: प्रमुख राज्य

राज्य

2023

2024

महाराष्ट्र

22,390

24,171

मध्य प्रदेश

22,393

21,908

बिहार

9,906

13,349

तमिलनाडु

6,968

10,046

दिल्ली में जुवेनाइल क्राइम रेट 41.6 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो राष्ट्रीय औसत से कई गुना ज्यादा है।

देश में कुल अपराध 6% घटे

एनसीआरबी के मुताबिक देश में कुल अपराधों में गिरावट दर्ज हुई है।

वर्ष

कुल अपराध

अपराध दर

2023

62.41 लाख

448.3

2024

58.85 लाख

418.9

हत्या, लूट और चोरी जैसे कई अपराधों में कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट के अनुसार बेहतर पुलिसिंग और तकनीक के इस्तेमाल की वजह से अपराध दर में गिरावट आई है।

Featured News

साइबर क्राइम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

देशभर में साइबर अपराध सबसे तेजी से बढ़ने वाला अपराध बनकर सामने आया है।

वर्ष

साइबर क्राइम केस

अपराध दर

2023

86,420

6.2

2024

1,01,928

7.3

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फेक लिंक, सेक्सटॉर्शन और सोशल मीडिया स्कैम जैसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

मेट्रो शहरों में साइबर क्राइम

शहर

मामले

बेंगलुरु

17,561

मुंबई

4,939

हैदराबाद

4,009

गाजियाबाद

479

दिल्ली

404

दिलचस्प बात यह रही कि दिल्ली से कम आबादी वाले गाजियाबाद में साइबर अपराध के ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

चोरी और अपहरण के मामलों में भी दिल्ली आगे

रिपोर्ट में बताया गया कि देशभर में चोरी के कुल मामलों में करीब 30 प्रतिशत केस अकेले दिल्ली में दर्ज हुए। 2024 में राजधानी में 1.80 लाख से ज्यादा चोरी के मामले सामने आए। इसके अलावा अपहरण और किडनैपिंग के 5,580 मामले दर्ज किए गए, जो बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं।

SC-ST के खिलाफ अपराधों में कमी

रिपोर्ट के मुताबिक अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के खिलाफ अपराधों में भी कमी दर्ज की गई।

श्रेणी

2023

2024

SC अपराध

57,789

55,698

ST अपराध

12,960

9,966

ST समुदाय के खिलाफ अपराधों में 23.1% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई।

NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पारंपरिक अपराधों में कुछ कमी आई है, लेकिन साइबर अपराध, महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराध नई चुनौती बनकर सामने आए हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts