Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी टक्कर:-साथ रहने का बना रहा था दबाव,सीसीटीवी मे घटना कैद

प्रेमी ने प्रेमिका को मारी टक्कर:-साथ रहने का बना रहा था दबाव,सीसीटीवी मे घटना कैद
युवती द्वारा पत्थर मारा फिर युवक ने मारी टक्कर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    इंदौर - शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर तेज रफ्तार एक्टिवा चढ़ा कर उसे मारने की कोशिश की ,आरोपी युवती पर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के मना करने पर उसने यह हमला किया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
     
    हीरा नगर पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। जब कल्पना नगर क्षेत्र में आरोपी राजेन्द्र चौरसिया ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ रहने की जिद की। जब युवती ने इनकार किया जिसके बाद दोनों की बहस हो गई। इस दौरान युवती ने आरोपी के ऊपर हाथ में पत्थर लेकर उसका विरोध किया , युवती द्वारा पत्थर उठाने के बाद आरोपी गुस्से में या गया उसने  तेज रफ्तार से एक्टिवा चढ़ा दी और भाग गया।  घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। युवती की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने राजेन्द्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पहले से भी 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
     
     
    पहले प्रेम संबंध में थे -
     युवती और राजेन्द्र पहले प्रेम संबंध में थे और कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। लेकिन राजेन्द्र की नशे की लत और हिंसक व्यवहार के चलते युवती ने संबंध खत्म कर दिए थे। इसके बाद वह मुंबई चली गई और वहां नौकरी करने लगी।हाल ही में सितंबर में युवती के पिता का निधन हुआ, तो वह इंदौर वापस आई। यह जानकारी मिलते ही राजेन्द्र कल्पना नगर स्थित उसके घर के आसपास घूमने लगा। पुलिस ने घायल युवती के अस्पताल में बयान दर्ज किए और इसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर राजेन्द्र के घर पर देर रात दबिश भी दी, लेकिन वह फरार है।
     
    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts