PlayBreaking News

Karnataka Politics :कर्नाटक में बदलेगी लीडरशिप, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा!

दिल्ली दरबार में कांग्रेस की बैठक के बाद कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को अपना इस्तीफा सौंपने राजभवन जा सकते हैं। इसके बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
Follow on Google News
कर्नाटक में बदलेगी लीडरशिप, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल दे सकते हैं इस्तीफा!
फाइल फोटो

नेशनल डेस्क। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने राजभवन में सुबह 10:30 बजे का समय मांगा है। इससे पहले वे उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस के भीतर सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

आलाकमान की सक्रियता से बढ़ी अटकलें 

हाल ही में नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठकों के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। जब सिद्धारमैया से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि “कल बात करूंगा।” उनके इस संक्षिप्त बयान ने अटकलों को और हवा दे दी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस नेतृत्व राज्य में सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला ले सकता है।

Featured News

संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा संगठन

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद भी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। अंततः पार्टी ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर समझौता फार्मूला अपनाया था। अब ढाई साल के सत्ता बंटवारे के फॉर्मूले की चर्चा फिर सामने आने लगी है।

ये भी पढ़ें: इस राज्य में लागू हुआ महिला आरक्षण! TDP का बड़ा ऐलान, 33% सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

गृह मंत्री परमेश्वर का बयान

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता कांग्रेस आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करेंगे। परमेश्वर ने कहा, “हम पार्टी नेतृत्व के निर्णय का सम्मान करेंगे। जो भी फैसला होगा, वह आलाकमान ही करेगा।” उनके इस बयान को संभावित नेतृत्व परिवर्तन की पुष्टि के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री आवास पर बढ़ी हलचल

राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच मुख्यमंत्री आवास पर गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। कई मंत्री और वरिष्ठ विधायक सिद्धारमैया से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। इनमें सामाजिक कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया समर्थक खेमे के कुछ नेता उनके इस्तीफे का विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि वे अपना कार्यकाल पूरा करें।

Breaking News

गुरुवार को कैबिनेट बैठक

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। सभी मंत्रियों को इस संबंध में संदेश भेजे जा चुके हैं। इससे यह संकेत मिल रहा है कि अगले 24 घंटे कर्नाटक की राजनीति के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।

Twitter Post

डीके शिवकुमार की भूमिका पर नजर 

डीके शिवकुमार गुरुवार सुबह नई दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री आवास ‘कावेरी’ जाएंगे। सुबह नौ बजे दोनों नेताओं के बीच होने वाली बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के भीतर शिवकुमार को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी संगठन और विधायकों के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें इस दौड़ में प्रमुख दावेदार बनाती है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Appeal: भीषण गर्मी और नौतपा के बीच देशवासियों के लिए PM मोदी की अपील, बढ़ते तापमान पर दी सावधानी की सलाह

कांग्रेस ने नहीं की आधिकारिक पुष्टि

सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी ने सत्ता हस्तांतरण को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि जल्द बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

कांग्रेस के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा 

कर्नाटक कांग्रेस के लिए यह समय बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पार्टी को नेतृत्व परिवर्तन के दौरान संगठनात्मक एकता बनाए रखने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यदि सत्ता परिवर्तन होता है, तो यह कांग्रेस के भीतर सामंजस्य और नेतृत्व प्रबंधन की बड़ी परीक्षा होगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts