PlayBreaking News

इस राज्य में लागू हुआ महिला आरक्षण!TDP का बड़ा ऐलान, 33% सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव

आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने बड़ा ऐलान करते हुए 2029 लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने का फैसला किया है। महानाडु सम्मेलन में नारा लोकेश ने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ लाभार्थी नहीं, बल्कि राजनीति और गवर्नेंस में फैसले लेने वाली बनेंगी।
Follow on Google News
TDP का बड़ा ऐलान, 33% सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
N. Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि राज्य में होने वाले सभी आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर मौका दिया जाएगा। यह प्रस्ताव TDP के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने महानाडु सम्मेलन में पेश किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट देगी।

‘यह सिर्फ वादा नहीं, जिम्मेदारी है’

नारा लोकेश ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में ज्यादा भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को ज्यादा महिला विधायक, सांसद और नीति बनाने वाली महिला नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी और वादा है। महिलाएं TDP के भविष्य को आगे बढ़ाने में बराबरी से भागीदारी निभाएंगी।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

लोकेश ने विपक्षी पार्टियों पर महिला आरक्षण को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई दल चुनाव के समय महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिलाओं को भूल जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि TDP हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और पार्टी ने इसे सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रखा।

‘महिलाएं सिर्फ लाभार्थी नहीं, फैसले लेने वाली बनें’

TDP नेता ने कहा कि अब राजनीति में महिलाओं की नेतृत्व भूमिका बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें शासन और राजनीति में फैसले लेने वाली भूमिका में आना चाहिए। उन्होंने NDA सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल को भी ऐतिहासिक कदम बताया।

Featured News

NTR और चंद्रबाबू नायडू के काम गिनाए

लोकेश ने पार्टी संस्थापक एनटी रामा राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के महिला सशक्तिकरण से जुड़े फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि NTR ने महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिया, स्थानीय निकायों में आरक्षण लागू किया और महिलाओं के लिए पद्मावती यूनिवर्सिटी की स्थापना की।

वहीं, चंद्रबाबू नायडू ने शिक्षा और रोजगार में 33 फीसदी आरक्षण, DWCRA समूह और दीपम जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को मजबूत बनाने का काम किया।

NDA गठबंधन की जीत का भी किया जिक्र

लोकेश ने 2024 के आंध्र प्रदेश चुनाव में NDA गठबंधन की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि गठबंधन ने 164 सीटें जीतकर 94 फीसदी स्ट्राइक रेट हासिल किया। उन्होंने कहा कि सरकार आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इनमें बढ़ी हुई पेंशन, मुफ्त गैस सिलेंडर, शिक्षक भर्ती, जॉब कैलेंडर और किसानों, मछुआरों व बुनकरों के लिए सहायता योजनाएं शामिल हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts