PlayBreaking News

बीयू में छात्रों पर लाठीचार्ज, ऑनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

Follow on Google News
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। एनएसयूआई के नेतृत्व में दर्जनों छात्र बुधवार को प्रदर्शन करने विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस कई छात्र-छात्राओं को गिरफ्तार कर बागसेवनिया थाने लेकर गई। https://twitter.com/psamachar1/status/1476137446614073344?t=YWJoEL4IA1fTdgDM87JknQ&s=08 [caption id="attachment_14394" align="aligncenter" width="1200"] छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन एग्जाम करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।[/caption]

शांति पूर्ण कर रहे थे प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन एग्जाम करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। अध्यक्ष मीडिया विभाग युवा कांग्रेस विवेक त्रिपाठी ने बताया कि छात्र शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। जिन पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। [caption id="attachment_14391" align="aligncenter" width="1200"] थाना बागसेवनिया।[/caption]

कई छात्रों को किया गिरफ्तार

पुलिस के लाटीचार्ज में कई छात्रों को चोट आई है। वहीं पुलिस ने करीब आधा दर्जन छात्रों को गिरफ्तार कर बागसेवनिया थाने ले गई। बताया जा रहा है कर बीयू कुलपति के आदेश पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया है। ये भी पढ़ें: MP पंचायत चुनाव निरस्त: ट्रेनिंग कैंसिल होने का मैसेज नहीं मिलने पर सेंटर्स पर पहुंचे कर्मचारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts