Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, रेप केस में पुलिस ने की कार्रवाई; वकील बोले- पैसे ऐंठने का तरीका है, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी गिरफ्तार, रेप केस में पुलिस ने की कार्रवाई; वकील बोले- पैसे ऐंठने का तरीका है, जानें पूरा मामला
समीर मोदी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन और विवादित कारोबारी ललित मोदी के छोटे भाई समीर मोदी को गुरुवार शाम दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उन पर महिला ने साल 2019 से लगातार रेप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। यूरोप की बिजनेस ट्रिप से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अदालत ने फिलहाल उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

    महिला का आरोप- शादी का झूठा वादा किया

    पीड़िता के मुताबिक, समीर मोदी ने 2019 में फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में करियर दिलाने का वादा करके उससे संपर्क किया था। दिसंबर 2019 में उन्होंने अपने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर बुलाकर जबरन संबंध बनाए।

    • महिला का दावा है कि शादी का झूठा वादा कर कई बार रेप किया गया।
    • विरोध करने पर मारपीट की और परिवार को मार डालने की धमकी दी गई।
    • समीर ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके उसे चुप कराने और डराने की कोशिश की।

    FIR और लुक-आउट सर्कुलर

    महिला ने 10 सितंबर 2025 को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने समीर के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया था। इसी के चलते उनकी एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी हुई। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वकीलों का दावा- 50 करोड़ की मांग की

    • समीर मोदी की तरफ से वकील सिमरन सिंह ने कहा कि यह केस पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है।
    • उनका दावा है कि महिला और समीर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।
    • महिला ने 50 करोड़ रुपए की मांग की थी और पैसे न मिलने पर झूठा केस दर्ज कराया।
    • बचाव पक्ष ने पुलिस पर जल्दबाजी में गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके पास वॉट्सऐप चैट के सबूत मौजूद हैं।

    Breaking News

    कारोबारी और पारिवारिक विवाद 

    • समीर मोदी मोदी एंटरप्राइजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर और कलरबार कॉस्मेटिक्स व मोदी केयर फाउंडेशन के फाउंडर हैं। वह पहले भी विवादों में रह चुके हैं।
    • पिता केके मोदी की 11,000 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर परिवार में लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है।
    • पिछले साल उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मां के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने बोर्ड मीटिंग के दौरान उन पर हमला किया।
    • अगस्त 2024 में उन्हें गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के बोर्ड से हटा दिया गया।

    विवादों में भाई ललित मोदी

    समीर मोदी के बड़े भाई ललित मोदी IPL के पहले चेयरमैन रह चुके हैं। 2010 में उन पर करप्शन, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा कानून तोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद वह भारत छोड़कर लंदन चले गए और अब तक वहीं रह रहे हैं।

    • ललित मोदी की कंपनी मोदी एंटरप्राइजेज की नेटवर्थ 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।
    • प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियां अब भी उनकी जांच कर रही हैं।

    गिरफ्तारी के बाद तेज हुई जांच

    पुलिस का कहना है कि, समीर मोदी की गिरफ्तारी के बाद अब केस की जांच तेज कर दी गई है। महिला के आरोपों और समीर के वकीलों के दावों की जांच के लिए इलेक्ट्रॉनिक डाटा, गवाहों के बयान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह मामला आने वाले दिनों में मोदी परिवार के लिए और बड़ी कानूनी चुनौती साबित हो सकता है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts