Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल में मोदी :कहा- राज्य घुसपैठ की बढ़ती चुनौती से परेशान, TMC इनको वोटर बना रही, गरीबों का निवाला छीना जा रहा

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मालदा की बाढ़ राहत से जुड़ी CAG रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के चहेतों के खातों में 40-40 बार बाढ़ राहत का पैसा भेजा गया, जबकि जो इसके हकदार थे उन्हें कुछ नहीं मिला।
कहा- राज्य घुसपैठ की बढ़ती चुनौती से परेशान, TMC इनको वोटर बना रही, गरीबों का निवाला छीना जा रहा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने आज सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक अवैध घुसपैठ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के कई इलाकों में आबादी का संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है, जो भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

    गरीबों के अधिकार छीन रही TMC- मोदी

    प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों को वोटर बनाकर राजनीतिक फायदा उठा रही है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से बंगाल के गरीब, मेहनतकश और वंचित लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, “जो हक बंगाल के गरीबों का है, वह घुसपैठियों को दिया जा रहा है। यह अन्याय अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

    आगे पीएम ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा सरकार बनती है तो घुसपैठियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपने भाषण में वे बोले कि सरकार कानून में रहकर घुसपैठियों के खिलाफ कड़ा फैसला लेगी। जिससे राज्य का सुरक्षा और सामाजिक संतुलन को मजबूती मिले। इतना ही नहीं मोदी आगे बोले कि बंगाल के लोग अब सच्चाई को समझ रही है और बदलाव चाहती है। 

    मालदा में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच चलेगी। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने ट्रेन के ड्राइवर से मुलाकात कर उससे बातचीत की और ट्रेन की तकनीकी खूबियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने ट्रेन में मौजूद बच्चों से भी संवाद किया, जिससे माहौल काफी उत्साहपूर्ण नजर आया।

    अब एक नज़र पीएम मोदी के भाषण पर-

    1. पूर्वी भारत के लोगों का विश्वास भाजपा के नाम

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में काम कर रहा है और इसके लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक नफरत की राजनीति करने वालों ने पूर्वी भारत को जकड़ कर रखा। भाजपा ने इस राजनीति से पूर्वी भारत को मुक्त किया है और आज यहां के लोगों का भरोसा भाजपा के साथ है।

    2. पत्थरदिल सरकार की विदाई जरूरी

    प्रधानमंत्री ने TMC सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उसे आम जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है और वह सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि देश के अन्य राज्यों की तरह बंगाल के गरीबों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले और यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो।

    3. बंगाल की हर दिशा में सुशासन की सरकार

    पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में बिहार में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी है, जिससे बंगाल की हर दिशा में सुशासन वाली सरकारें हैं। उन्होंने कहा, “अब बंगाल की बारी है।” बिहार चुनाव जीत के बाद दिए अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी और भाजपा यह करके रहेगी।

    4. महिला पत्रकार के साथ अभद्रता का मुद्दा

    प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में एक महिला पत्रकार के साथ टीएमसी के गुंडों ने अभद्रता की। उन्होंने कहा कि बंगाल में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। युवाओं और माताओं-बहनों को इस स्थिति के खिलाफ खड़ा होना होगा।

    5. बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिलता उनका हक

    पीएम मोदी ने मालदा की बाढ़ राहत से जुड़ी CAG रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के चहेतों के खातों में 40-40 बार बाढ़ राहत का पैसा भेजा गया, जबकि जो इसके हकदार थे उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के ऐसे सभी काले कारनामों पर रोक लगेगी।

    6. गरीबों के हक की बात

    प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के गरीबों, किसानों और मजदूरों के अधिकार छीने जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर गरीबों का हक सीधे उन तक पहुंचेगा और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    7. मुंबई में BJP की ऐतिहासिक जीत

    पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के शहरी निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी को वहां ऐतिहासिक जीत मिली है। खासतौर पर मुंबई में पहली बार पार्टी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है, जो यह दिखाती है कि देशभर में भाजपा के सुशासन पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts