Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर:किश्तवाड़ के सिंहपोरा में मुठभेड़, जैश आतंकियों के फंसे होने की आशंका

किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
किश्तवाड़ के सिंहपोरा में मुठभेड़, जैश आतंकियों के फंसे होने की आशंका
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

    सिंहपोरा इलाके में ऑपरेशन

    मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में चल रही है। सूत्रों के अनुसार, इस इलाके में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

    जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं आतंकी

    सूत्रों का कहना है कि फंसे हुए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

    खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई

    सुरक्षा बलों को पहले से आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों से संपर्क हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।

    इलाके में भारी सुरक्षा, गोलीबारी जारी

    यह संयुक्त ऑपरेशन सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा है। इलाके को घेर लिया गया है और दोनों ओर से लगातार गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts