People's Update
Friday, March 6, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, March 6, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    AI समिट प्रोटेस्ट केस: IYC चीफ उदय भानु की जमानत को चुनौती याचिका पर सुनवाई टली
    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप
    EC ने केरल विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर कोच्चि में राजनीतिक दलों संग बैठक की
    ओडिशा: कटक में गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का वादा दोहराया
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थोड़ी देर में राज्य का बजट पेश करेंगे
    दुबई में लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मिसाइल अटैक के संभावित खतरे के अलर्ट मिले
    सिंगापुर इंडिया बिजनेस फोरम के चेयरमैन प्रसून मुखर्जी ने हरियाणा CM से मुलाकात की
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को त्रिची से 5 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
    छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 20 घायल
    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के उप विदेश मंत्री से मुलाकात की
    तेहरान समेत कई इलाकों में इजरायली सेना की एयर स्ट्राइक
    क्या नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान, आज शाम होगा फैसला
    बिहार: राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी सांसदों, विधायकों और MLC's से बात करेंगे नीतीश कुमार
    मुंबई में अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी
    नागपुर बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 20, आज सुबह एक और महिला की मौत
    अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाजों को डुबोया, अमेरिका का दावा
    इजरायल ने नवंबर में खामेनेई को मारने का किया था फैसला, इजरायली रक्षा मंत्री का खुलासा
    तेहरान में ईरानी बुनियादी ढांचे पर इजरायली सेना ने बड़े पैमाने पर शुरू किए हमले
    नेपाल इलेक्शन: बालेन शाह की पार्टी को जबरदस्त बढ़त, 50 सीटों पर गिनती जारी
    अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल
    अमेरिका का दावा- अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाज डुबाए गए
    ईरान का नया हमला शुरू, तेल अवीव पर दागीं खैबर मिसाइलें
    नेपाल चुनाव: शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी 10 सीटों पर आगे
    बेरूत: हिज़्बुल्लाह पर इजरायल ने शुरू किए नए हमले
    लेबनान को फिर युद्ध में फंसने से रोकने के लिए कार्रवाई करनी होगी: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों
    ईरानी हमलों की निंदा करते हुए बहरीन, जॉर्डन, कुवैत समेत कई देशों ने साझा बयान जारी किया
    राष्ट्रीय

    DGCA का इंडिगो पर सख्त एक्शन :ठोका 22.20 करोड़ का जुर्माना, रिपोर्ट में चार बड़ी गड़बड़ियां उजागर

    दिसंबर 2025 में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के मामले में DGCA ने इंडिगो एयरलाइंस पर 22.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में प्रबंधन और ऑपरेशनल लापरवाही सामने आई। भविष्य में सुधार सुनिश्चित करने के लिए 50 करोड़ की बैंक गारंटी जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।
    Publish Date: 18 Jan 2026, 10:12 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के दिसंबर 2025 के फ्लाइट संकट मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में इंडिगो एयरलाइंस की गंभीर प्रबंधन और ऑपरेशनल लापरवाही उजागर हुई है। DGCA ने एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के तहत इंडिगो पर कुल 22.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही भविष्य में सुधार सुनिश्चित करने के लिए 50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

      क्यों हुई DGCA की कार्रवाई

      DGCA के मुताबिक, 3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच इंडिगो की 2507 उड़ानें रद्द हुईं और 1852 फ्लाइट्स में भारी देरी हुई। इस अव्यवस्था के कारण 3 लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े गंभीर मुद्दों को देखते हुए DGCA ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित की थी।

      जुर्माने का पूरा ब्रेकअप

      एकमुश्त जुर्माना: ₹1.80 करोड़

      FDTL नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना: 68 दिनों तक नियमों का पालन नहीं करने पर ₹30 लाख प्रतिदिन के हिसाब से ₹20.40 करोड़

      कुल जुर्माना: ₹22.20 करोड़

      50 करोड़ की बैंक गारंटी और ISRAS स्कीम

      DGCA ने इंडिगो को 50 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी जमा करने का आदेश दिया है। इसके तहत एक विशेष सुधार ढांचा बनाया गया है, जिसे IndiGo Systemic Reform Assurance Scheme (ISRAS) नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य एयरलाइन के सिस्टम, प्लानिंग और ऑपरेशन्स में लंबे समय तक सुधार सुनिश्चित करना है।

      DGCA जांच में सामने आईं 4 बड़ी गड़बड़ियां

      जांच समिति ने इंडिगो के नेटवर्क प्लानिंग, क्रू रोस्टरिंग और सॉफ्टवेयर सिस्टम की गहन समीक्षा की। रिपोर्ट में ये गंभीर खामियां सामने आईं-

      • संसाधनों का जरूरत से ज्यादा उपयोग।
      • नियमों के अनुसार पर्याप्त तैयारी का अभाव।
      • आईटी और सॉफ्टवेयर सिस्टम में कमजोर सपोर्ट।
      • ऑपरेशनल स्ट्रक्चर और कंट्रोल में गंभीर कमियां।

      इंडिगो की ऑपरेशनल लापरवाही

      DGCA की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो का पूरा जोर क्रू, विमान और नेटवर्क संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर रहा। एयरलाइन ने क्रू रोस्टर में पर्याप्त बफर नहीं रखा, जिससे किसी भी आपात या देरी की स्थिति में संचालन प्रभावित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेड-हेडिंग, टेल स्वैप, लंबी ड्यूटी अवधि और न्यूनतम आराम समय पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता रखी गई।

      इसके अलावा बदले हुए Flight Duty Time Limitation (FDTL) नियमों को भी सही ढंग से लागू नहीं किया गया। इन सभी कारणों का सीधा असर उड़ानों की विश्वसनीयता पर पड़ा और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

      [featured type="Featured"]

      सीनियर अधिकारियों पर कार्रवाई

      DGCA ने इंडिगो के शीर्ष अधिकारियों पर भी सख्त रुख अपनाया-

      • CEO को फ्लाइट ऑपरेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट में कमी पर कॉशन।
      • COO (Accountable Manager) को विंटर शेड्यूल 2025 और संशोधित FDTL नियमों का सही आकलन न करने पर वार्निंग।
      • Senior Vice President (OCC) को ऑपरेशनल जिम्मेदारियों से हटाने और भविष्य में किसी भी अकाउंटेबल पद पर नियुक्त न करने के निर्देश।
      • Deputy Head-Flight Operations, AVP-Crew Resource Planning और Director-Flight Operations को भी चेतावनी।

      FDTL नियम और संकट की जड़

      भारत में अपडेटेड FDTL नियम दो चरणों में लागू हुए-

      पहला चरण: 1 जुलाई 2025

      दूसरा चरण: 1 नवंबर 2025

      इन नियमों के तहत पायलटों और क्रू के लिए साप्ताहिक रेस्ट, नाइट ड्यूटी लिमिट, लंबी उड़ानों के बाद अनिवार्य आराम जैसे प्रावधान किए गए।

      DGCA के अनुसार, इन नियमों के सही तरीके से लागू न होने से पायलट और क्रू की उपलब्धता अचानक घट गई, जिससे फ्लाइट शेड्यूल बिगड़ गया।

      यात्रियों को मुआवजा और रिफंड

      DGCA के निर्देशों के बाद इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों के लिए राहत उपाय घोषित किए-

      • रद्द उड़ानों पर पूरा टिकट रिफंड।
      • फ्री री-बुकिंग की सुविधा।
      • 3-5 दिसंबर के बीच रद्द या 3 घंटे से ज्यादा लेट फ्लाइट वाले यात्रियों को ₹10,000 का ट्रैवल वाउचर।
      • कम नोटिस पर कैंसिल फ्लाइट्स के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक मुआवजा।

      यह भी पढ़ें: Indigo Flight Cancellation : इंडिगो ने मांगी माफी, प्रभावित यात्रियों को मिलेगा 10,000 रुपए का वाउचर

      इंडिगो का बयान

      इंडिगो एयरलाइंस ने DGCA के आदेशों को स्वीकार करते हुए कहा कि, कंपनी सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करेगी। बोर्ड और मैनेजमेंट ने भरोसा दिलाया है कि, इंटरनल प्रोसेस मजबूत किए जा रहे हैं। सिस्टम और ऑपरेशनल ढांचे की गहन समीक्षा जारी है। भविष्य में यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सुधार लागू किए जाएंगे।

      DGCA का सख्त संदेश

      DGCA ने साफ किया है कि, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एयरलाइंस को व्यावहारिक प्लानिंग, नियमों का कड़ाई से पालन और जिम्मेदार प्रबंधन सुनिश्चित करना होगा। साथ ही इंडिगो को आंतरिक जांच में तय अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर स्टेटस रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

      यह भी पढ़ें: इंडिगो संकट पर DGCA की बड़ी कार्रवाई : 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड, CEO दोबारा तलब

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      DGCA

      Indigo

      Indigo Airlines

      Indigo Flight Crisis

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      सेल्फ स्टडी का कमाल: IPS ट्रेनिंग के साथ आस्था जैन ने UPSC में मारी बाजी, बनीं ऑल इंडिया टॉपर!

      Upsc topper:सेल्फ स्टडी का कमाल: IPS ट्रेनिंग के साथ आस्था जैन ने UPSC में मारी बाजी, बनीं ऑल इंडिया टॉपर!

      रोज 13 घंटे पढ़ाई, कोई कोचिंग नहीं, मां की प्रेरणा से शिखर तक पहुंचे अनुज

      UPSC 2025 :रोज 13 घंटे पढ़ाई, कोई कोचिंग नहीं, मां की प्रेरणा से शिखर तक पहुंचे अनुज

      जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

      CG NEWS :जशपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

      सेंसेक्स 1097 अंक टूटा, निफ्टी 24,450 पर बंद; बैंक और ऑटो शेयरों में दबाव

      Share Market Today:सेंसेक्स 1097 अंक टूटा, निफ्टी 24,450 पर बंद; बैंक और ऑटो शेयरों में दबाव

      संजू सैमसन आईसीसी Player Of The Tournament के नामितों में इकलौते भारतीय

      T20 World Cup 2026 :संजू सैमसन आईसीसी Player Of The Tournament के नामितों में इकलौते भारतीय

       शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी

      अर्जुन की शादी में उमड़ा सितारों का सैलाब: शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी

      छक्कों की बारिश से लेकर सैमसन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

      भारत- इंग्लैंड मैच में लगी रिकॉर्ड्स की छड़ी ;छक्कों की बारिश से लेकर सैमसन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

      ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले, ट्रंप बोले– ईरान के नए नेता के चयन में भी होगी अहम भूमिका

      मिडिल ईस्ट में जंग तेज:ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले, ट्रंप बोले– ईरान के नए नेता के चयन में भी होगी अहम भूमिका

      आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बताया युद्ध क्यों होते हैं

      RSS News :आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने बताया युद्ध क्यों होते हैं

      अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन; जानें नई कैडर नीति

      UPSC CSE Result 2025 :अनुज अग्निहोत्री बने देश के टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन; जानें नई कैडर नीति

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....