Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर:लाल आतंक का सफाया! पखांजूर में 3 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटे माओवादी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर जैसे नक्सल प्रभावित इलाके में अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। शनिवार को पखांजूर में तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।
लाल आतंक का सफाया! पखांजूर में 3 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटे माओवादी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कांकेर में तीन नक्सलियों का सरेंडर इस बात का संकेत है कि हालात धीरे-धीरे बदल रहे हैं। ऑपरेशन और पुनर्वास नीति के चलते नक्सली अब हथियार छोड़कर सामान्य जिंदगी की ओर लौट रहे हैं।

    बिना हथियार पहुंचे थाने, किया सरेंडर

    जानकारी के मुताबिक, परतापुर थाना इलाके में तीन माओवादी—संगीता कुंजाम, संजू और लखमू—बिना हथियार के पुलिस के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों ने यह कदम उठाया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के कई जिले अब नक्सलमुक्त हो गए हैं। 

    अंत की ओर नक्सलवाद  

    बस्तर संभाग में लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के ऑपरेशन का असर अब साफ दिख रहा है। हाल ही में डीकेएसजेडसीएम पापा राव समेत 18 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया था। इन कार्रवाइयों में बड़ी मात्रा में नकदी और आधुनिक हथियार भी बरामद हुए हैं। इससे नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर होता जा रहा है।

    ये भी पढ़ें: अब EV चलाना होगा आसान : एमपी के इन 8 शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल-डीजल से मिलेगी राहत

    सरकार ने मुख्यधारा में लौटने की अपील की 

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के नेताओं ने लगातार नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने भी कहा कि जो नक्सली हथियार छोड़ना चाहते हैं, उन्हें सरकार हर संभव मदद देगी। सरकार की नीति का असर यह है कि अब तक 2700 से ज्यादा माओवादी सरेंडर कर चुके हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts