PlayBreaking News

Aamir Khan :61 की उम्र में फिर बसाएंगे घर? आमिर खान ने कंफर्म की तीसरी शादी, डेट्स भी आई सामने

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह बीब्लंट सैलून चेन से जुड़ी हैं और मुंबई में इसका संचालन संभालती हैं।
Follow on Google News
61 की उम्र में फिर बसाएंगे घर? आमिर खान ने कंफर्म की तीसरी शादी, डेट्स भी आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। और अब उन्होंने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। बुधवार को कई न्यूज चैनल्स में उनकी तीसरा शादी की खबर आई थी। वैरायटी इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इस समय अमेरिका में हूं। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी। हालांकि कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है। 

गौरी स्प्रैट संग रिश्ते को देंगे नया नाम

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कुछ महीने पहले तक शादी को प्राथमिकता न बताने वाले आमिर का कहना है कि अब समय के साथ उनकी और गौरी की भावनाएं बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों एक मजबूत रिश्ते में हैं और अब उन्हें लगता है कि अपने संबंध को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है।

आमिर ने कहा, गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।

यह भी पढ़ें: 'अभी हम जिंदा हैं...' गूगल ने बताया मृत, फिर राजस्थानी सिंगर स्वरूप खान ने खुद बताई सच्चाई

60 साल की उम्र में मिला नया जीवनसाथी

61 वर्षीय आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर वर्ष 2025 में पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। इसके बाद से दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और निजी आयोजनों में साथ नजर आते रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों पिछले एक साल से अधिक समय से साथ रह रहे हैं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह बीब्लंट सैलून चेन से जुड़ी हैं और मुंबई में इसका संचालन संभालती हैं। गौरी मिश्रित सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं। वह ब्रिटिश कम्युनिस्ट और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े फिलिप स्प्रैट की पोती हैं।

गौरी पहले शादीशुदा रह चुकी हैं और उनका एक सात वर्षीय बेटा भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अब आमिर खान प्रोडक्शंस के कुछ प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह बनेंगे ललित मोदी? बायोपिक को लेकर बढ़ा सस्पेंस, स्क्रिप्टिंग स्टेज में पहुंचा प्रोजेक्ट

25 साल पुरानी दोस्ती बनी प्यार

आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 वर्षों से जानते हैं। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से गौरी अक्सर आमिर के साथ दिखाई देती हैं।

आमिर की पिछली शादियां कब हुईं?

आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में फिल्म निर्माता रिनू दत्ता से हुई थी। यह प्रेम विवाह था और करीब 16 साल तक चला। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्म निर्देशक किरण राव से दूसरी शादी की। यह रिश्ता लगभग 16 साल चला और 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों पेशेवर और पारिवारिक स्तर पर अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।

गौरी के आने से खुद को मानते हैं मुकम्मल

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था कि गौरी के आने के बाद उन्हें जीवन में शांति और संतुलन मिला है। उन्होंने स्वीकार किया कि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी उनके रिश्ते गहरे थे, लेकिन परिस्थितियां साथ नहीं दे सकीं। आमिर के मुताबिक, गौरी उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत लेकर आई हैं और अब उन्हें लगता है कि उनका जीवन पहले से ज्यादा पूर्ण हो गया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts