अब EV चलाना होगा आसान :एमपी के इन 8 शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल-डीजल से मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित 8 शहरों में पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार अनुदान देगी और शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।
एमपी के इन 8 शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, पेट्रोल-डीजल से मिलेगी राहत
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पीएम-ई ड्राइव योजना के तहत मध्य प्रदेश के आठ बड़े शहरों में पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए नगरीय निकायों से उपयुक्त स्थान चिन्हित करने को कहा गया है, जबकि इन स्टेशनों के लिए आर्थिक सहायता केंद्र सरकार देगी।

    इन 8 शहरों में बनेगा चार्जिंग नेटवर्क

    योजना के तहत राज्य के जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें-

    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
    • उज्जैन
    • सागर
    • देवास
    • सतना

    इन सभी नगर निगमों से चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं, ताकि चरणबद्ध तरीके से पूरे शहर में नेटवर्क विकसित किया जा सके।

    ई-बस संचालन के लिए भी मिली मंजूरी

    केंद्र के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इन शहरों में ई-बस संचालन के लिए 63.22 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें से 57.13 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। वहीं, चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए वित्तीय सहायता भारी उद्योग मंत्रालय के माध्यम से दी जाएगी।

    ये भी पढ़ें: MP में बदलाव की तैयारी! सरकारी नौकरी में दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मौका

    भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

    नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि चार्जिंग स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा हो और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो। संभावित स्थानों में शामिल हैं:

    • बस स्टैंड
    • रेलवे स्टेशन
    • बड़े बाजार
    • शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
    • मुख्य सड़कें और ट्रैफिक पॉइंट

    प्रदूषण होगा कम, बढ़ेगा निवेश

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाना और प्रदूषण कम करना है। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर बी.पी. पटेल के अनुसार, शहरों में चार्जिंग स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क बनने से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। इससे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts