Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डॉक्टर्स डे पर लेडी डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा, धार जिले में लोकायुक्त की कार्रवाई

डॉक्टर्स डे पर लेडी डॉक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा, धार जिले में लोकायुक्त की कार्रवाई
मप्र में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में धार जिले की एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा। हैरानी की बात ये है एक ओर शुक्रवार को पूरे देश में डॉक्टर-डे मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता पाटीदार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुई है।

डिलीवरी एवं ऑपरेशन के नाम पर मांगी घूस

जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में डॉक्टर संगीता पाटीदार के निवास पर ही क्लीनिक है। जहां पर डॉक्टर संगीता पाटीदार को इंदौर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ग्राम बीमरोड निवासी महेश डामोर से डॉक्टर संगीता पाटीदार ने उनके चचेरे भाई की पत्नी के डिलीवरी एवं ऑपरेशन के नाम पर 8 हजार की रिश्वत मांगी थी।

पहली किश्त दे चुका था आवेदक

आवेदक महेश ने रिश्वत की पहली किश्त 2 हजार रुपए 30 जून को दे दी थी। इसके बाद 6 हजार रुपए एक जुलाई को देना तय हुआ था। जैसे ही शुक्रवार को डॉक्टर संगीता पाटीदार को निवास पर 6 हजार रुपए की रिश्वत दी। वैसे ही लोकायुक्त इंदौर की टीम ने डॉक्टर संगीता पाटीदार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है। ये भी पढ़ें: BJP का संकल्प पत्र जारी : निकाय चुनाव के 6523 प्रत्याशियों ने एक साथ रोपे पौधे, CM बोले- 21 हजार करोड़ नगरों के विकास में खर्च करेंगे मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts