Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, सीएम डॉ. मोहन यादव महिलाओं के खातों में डालेंगे राशि

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, सीएम डॉ. मोहन यादव महिलाओं के खातों में डालेंगे राशि
भोपाल। मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 जनवरी को 1250 रुपए महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1576.61 करोड़ रुपए जारी कर दी है।

बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे सीएम

बता दें कि मध्य प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए अंतरित करने से होगी। सीएम कल सुबह 11 बजे राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर में लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे।

लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को करेंगे पुरस्कृत

महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएं, जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, उनको भी सम्मानित किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी सीसीआई, संप्रेक्षण गृह, वनस्टॉप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जाएगा। सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परामर्श सत्र आयोजित कर ‘घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिए सहायता योजना' की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर ‘गुड टच-बैड टच' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts