PlayBreaking News

Kotak Mahindra Bank:MD-CEO अशोक वासवानी दिसंबर 2026 में छोड़ेंगे पद, नए प्रमुख की तलाश शुरू

कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी-सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर 2026 में अपना पद छोड़ेंगे जिसके बाद बैंक ने नए प्रमुख की तलाश शुरू कर दी है।
Follow on Google News
MD-CEO अशोक वासवानी दिसंबर 2026 में छोड़ेंगे पद, नए प्रमुख की तलाश शुरू

अशोक वासवानी ने कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद से अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद हटने का फैसला किया है। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि उनका मौजूदा कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा और इसके बाद वह दोबारा इस पद पर नियुक्ति नहीं चाहते।

व्यक्तिगत कारणों से लिया फैसला

बैंक के अनुसार अशोक वासवानी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने फैसले की जानकारी बैंक के बोर्ड को दे दी है। बोर्ड ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार कर लिया है और नए MD एवं CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बैंक का कहना है कि नियामकीय समयसीमा के भीतर नए प्रमुख की नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी।

उदय कोटक के बाद संभाली थी बैंक की कमान

अशोक वासवानी की नियुक्ति उस समय हुई थी जब उदय कोटक ने सितंबर 2023 में MD और CEO पद से इस्तीफा दिया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी थी। इसके बाद उन्होंने 1 जनवरी 2024 से तीन साल के कार्यकाल के लिए बैंक की कमान संभाली।

ग्लोबल बैंकिंग का 35 साल से अधिक का अनुभव

अशोक वासवानी के पास ग्लोबल बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग, कंज्यूमर बैंकिंग और पेमेंट्स बिजनेस जैसे कई क्षेत्रों में नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाई हैं। कोटक महिंद्रा बैंक से पहले वह पागाया टेक्नोलॉजीज में प्रेसिडेंट थे। इसके अलावा उन्होंने Citigroup और Barclays जैसी ग्लोबल वित्तीय संस्थाओं में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को झटका: 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम, देरी पर अब पूरे महीने नहीं; जितने दिन उतना लगेगा सरचार्ज

बार्कलेज में किया डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन

बार्कलेज में अपने कार्यकाल के दौरान अशोक वासवानी ने Barclays UK के CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्होंने बैंक के ग्लोबल कंज्यूमर, प्राइवेट, कॉरपोरेट और पेमेंट्स बिजनेस का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने बैंक की टेक्नोलॉजी संरचना को आधुनिक बनाते हुए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाया। वहीं Citigroup में वह एशिया-पैसिफिक कंज्यूमर बैंकिंग के CEO भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, वीजा और एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के बोर्ड से भी जुड़े रहे हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी हैं वासवानी

अशोक वासवानी कॉमर्स ग्रेजुएट हैं। वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और कंपनी सेक्रेटरी (CS) भी हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन भी हासिल की है।

ये भी पढ़ें: US Iran Conflict: सीजफायर के बाद फिर भड़की जंग, 24 घंटे में अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला

बैंक की सीनियर लीडरशिप में कौन-कौन शामिल

फिलहाल कोटक महिंद्रा बैंक की वरिष्ठ नेतृत्व टीम में अशोक वासवानी के अलावा तीन होल-टाइम डायरेक्टर अनूप कुमार साहा, जयदीप हंसराज और परितोष कश्यप शामिल हैं। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि बैंक अगले MD और CEO के रूप में किसे जिम्मेदारी सौंपता है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts