Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी, कपल ने पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी, कपल ने पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Kiara Advani-Sidharth Malhotra। बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया पोस्ट

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर पिंक कलर के नोट पर लिखा- हमारा दिल फुल हो गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। बेबी गर्ल का वेलकम करके हम धन्य हैं। कियारा एंड सिद्धार्थ। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला, दिल और नजर ना लगने वाला इमोजी यूज किया है।

    Uploaded media

    हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई थीं कियारा

    हाल ही में कियारा को अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि डिलीवरी नजदीक है। अब बेटी के आने की खबर ने फैंस की उत्सुकता और खुशी दोनों बढ़ा दी है।

    फरवरी में शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

    कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी 28 फरवरी 2025 को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों ने सफेद रंग के बेबी मोजे हाथ में पकड़े थे।

    पोस्ट के कैप्शन में लिखा था – हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार… जल्द आ रहा है। इसके साथ उन्होंने बेबी, हार्ट, नजरबट्टू और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई थी।

    शादी के ढाई साल बाद पेरेंट्स बने सिद्धार्थ-कियारा

    कियारा और सिद्धार्थ ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में राजस्थान में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल फैंस का फेवरेट बन गया था और लोग उनकी जिंदगी के नए अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब शादी के करीब ढाई साल बाद इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts