Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगे के अपमान पर सीहोर कांग्रेस का पैदल मार्च, अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में सीहोर कांग्रेस ने मार्च निकाला और भाजपा-आरएसएस से माफी की मांग की।
खरगे के कथित अपमान पर सीहोर कांग्रेस का पैदल मार्च

सीहोर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद स्थल को गंगाजल से धोकर कथित रूप से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च करते हुए भारत माता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध दर्ज कराया। पार्टी ने इस प्रकरण को सामाजिक भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताते हुए भाजपा एवं आरएसएस से सार्वजनिक माफी की मांग की।

जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ मार्च

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। सीहोर विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी की विशेष उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च शुरू किया। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भारत माता की प्रतिमा और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा।

अंबेडकर प्रतिमा के सामने जताया आक्रोश

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसजनों ने कथित शुद्धिकरण की घटना के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में विरोध संबंधी तख्तियां लेकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “मल्लिकार्जुन खरगे जी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे गूंजे।

राजीव गुजराती बोले-यह संविधान में आस्था रखने वालों का अपमान

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का कथित अपमान केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं है, बल्कि देश के उन सभी नागरिकों का अपमान है जो समानता, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से शुद्ध करने की सोच समाज में जातिगत भेदभाव और सामाजिक विषमता की मानसिकता को प्रदर्शित करती है।

ये भी पढ़ें: देवास से MD की खेप लेकर इंदौर पहुंचा:खजराना में पुलिस ने दबोचा

भाजपा और आरएसएस से माफी की मांग

राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की मानसिकता का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से विरोध करती रहेगी। उन्होंने भाजपा और आरएसएस से इस घटना के लिए देशवासियों तथा दलित समाज से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।

महिला, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भागीदारी

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान रशीद भाई नेताजी, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेंद्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, जफर लाला, रमेश गुप्ता, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, इरफान लाला, मुकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी, संतोष मालवीय, राहुल ठाकुर, ममता शर्मा, मनीष मेवाड़ा, शुभम त्यागी, अभिषेक लोधी, अरबाज खान और ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: सीवन नदी से जल भर हजारों शिवभक्तों ने किया बाबा केदारनाथ का जलाभिषेक, अयोध्या से नागपुर तक उमड़े श्रद्धालु

भेदभाव की राजनीति के खिलाफ संघर्ष का संकल्प

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सामाजिक भेदभाव की राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts