Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास से MD की खेप लेकर इंदौर पहुंचा:खजराना में पुलिस ने दबोचा

बाल अपचारी के साथ पकड़ा गया 26 वर्षीय आरोपी, 11.50 लाख से ज्यादा का माल बरामद; सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचता था MD
देवास से MD की खेप लेकर इंदौर पहुंचा:खजराना में पुलिस ने दबोचा

इंदौर। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स के साथ एक युवक और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त माल की कुल कीमत 11.50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। टी आई मनोज सेंधव  के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी राहुल पिता मनोहर परमार (26), निवासी चाणक्यपुरी, थाना सिविल लाइन, देवास है। उसके साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देवास से इंदौर में MD ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आया था।

 शहीद पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध हालत में बैठे थे

पुलिस को खजराना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान एमआर-10 रोड स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से MD ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

सस्ते में खरीदकर महंगे दाम पर बेचता था MD

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए MD ड्रग्स को सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दाम में बेचता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे यह ड्रग्स कहां से मिलती थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में खरीद से लेकर सप्लाई और बिक्री तक जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ड्रग्स के अन्य सप्लायर और खरीदारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

मोबाइल रिपेयरिंग करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक राहुल 12वीं तक पढ़ा है और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसके खिलाफ पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts