खंडवा : खालवा के धनोरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 मासूम समेत 5 की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख

Follow on Google News
खंडवा : खालवा के धनोरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 मासूम समेत 5 की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख
मप्र में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी कड़ी में खंडवा जिले में शुक्रवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। इन मृतकों में 3 महिला व 2 मासूम शामिल है। ये हादसा खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में हुआ। वहीं 6 की हालत गंभीर है। मेढ़ापानी गांव के 35 लोग हरदा में मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: खंडवा में सड़क हादसा : कार पलटने से 5 साल के बच्चे समेत 3 की मौत, ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहा था परिवार 

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे 35 लोग

हरसूद पुलिस ने बताया कि धनोरा के यहां शुक्रवार रात हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें करीब 35 लोग सवार थे। धनोरा के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। वहीं 5 लोगों गंभीर हालत में खिरकिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि, 6 की हालत अब भी गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं बाकी का खिरकिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गांव मेढ़ापानी के 35 लोगों का कुनबा हरदा में मन्नत कार्यक्रम से लौट रहा था।

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, खंडवा जिले के धनोरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts