खंडवा : नहर में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, CM शिवराज ने किया शोक व्यक्त

Follow on Google News
खंडवा : नहर में डूबने से 4 बच्चियों की मौत, CM शिवराज ने किया शोक व्यक्त
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। ये घटना ओंकारेश्वर रोड स्थित कोठी गांव की बताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों के शव बरामद किए गए। https://twitter.com/psamachar1/status/1516652108858097664?s=20&t=9J4GHGqaR8KrwgGcJ_Ospw

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, चारों बच्चियां नहाने के लिए नहर गई हुई थी। इस दौरान एक बच्ची का पैर फिसला और वो गहराई में चली गई। उसके बचाने के चक्कर में तीन अन्य बच्चियां भी डूब गई। ये भी पढ़ें- पुणे से लौट रहे मां-बेटे की मौत : बस में अचानक तबीयत बिगड़ी, रातभर हुई उल्टियां

कक्षा 5वीं की थी चारों बच्चियां

चारों बच्चियां कक्षा 5वीं की स्टूडेंट थी और सुबह नहर में नहाने गई थीं। बच्चियां साध्वी ऋतम्भरा दीदी के आश्रम में रहती थीं।

CM ने जताया शोक

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर शोक व्यक्ति किया। उन्होंने लिखा कि खंडवा में ओंकारेश्वर के पास नहर में बच्चियों के डूबने की खबर पीड़ादायक है। मन व्यथित है, हृदय द्रवित है। दिवंगत आत्माओं को ईश्वर श्रीचरणों में स्थान दे। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। ये भी पढ़ें- इंदौर : दो बच्चों की डूबने से मौत, तालाब में नहाते समय एक बचाने में दूसरा भी डूब गया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts