इंदौर : दो बच्चों की डूबने से मौत, तालाब में नहाते समय एक बचाने में दूसरा भी डूब गया

Follow on Google News
इंदौर : दो बच्चों की डूबने से मौत, तालाब में नहाते समय एक बचाने में दूसरा भी डूब गया
तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ये हायदा इंदौर के पास हातोद में तालाब पर हुआ। दोनों बिना बताए अपने घर से तालाब पर नहाने गए। इसी बची गहरे पानी में जाने से एक बच्चा डूबने लगा जिसे बचाने में दूसरा भी डूब गया। पुलिस ने दोनों के शव निकलवाए। ये भी पढ़ें: पुणे से लौट रहे मां-बेटे की मौत : बस में अचानक तबीयत बिगड़ी, रातभर हुई उल्टियां

दोनों तालाब में नहाने उतर गए थे

जानकारी के मुताबिक, बलाई मोहल्ला हातोद निवासी कुलदीप (12) पुत्र जीवन मालवीय अपने दोस्त बालकृष्ण उर्फ कानू (13) पुत्र विकास मेहता दोनों अपने घर से खेलते हुए निकले थे। दोनों तालाब में नहाने उतर गए। कुलदीप गहरे पानी में चला गया। जिसे बचाने में कानू भी गहराई में पहुंच गया। दोनों गहरे पानी में डूब गए।

गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला

देर शाम ग्रामीणों ने तालाब के पास कपड़े पड़े देखे तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात तक गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला। कानू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts