'केजीएफ’ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी :दिखा यश का एक्शन अवतार

टीजर के आखिर में एक सरप्राइज मोमेंट दिखाया गया है, जहां एक शख्स फाइट की ट्रेनिंग करता नजर आता है। उसका चेहरा पूरी तरह सामने नहीं आता, लेकिन छोटे बाल और छोटे दाढ़ी वाला यह किरदार काफी खतरनाक दिखता है।
दिखा यश का एक्शन अवतार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो गया है। 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में कहानी की झलक कम और जबरदस्त एक्शन ज्यादा देखने को मिलता है। शुरुआत एक खतरनाक मिशन की तैयारी से होती है, जहां बड़े खतरे का संकेत दिया जाता है।

    टीजर में सिर्फ एक्शन की भरमार

    पूरे टीजर में यश की दमदार मौजूदगी दिखाई देती है, लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर डांस बार तक, हर फ्रेम में हाई-ऑक्टेन एक्शन नजर आता है। ‘केजीएफ’ की तरह यहां भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का होने का संकेत मिलता है। फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की झलक टीजर में लगभग नदारद है, जिससे सस्पेंस निरंतर रखा गया है।

    डबल रोल की चर्चा तेज

    टीजर के आखिर में एक सरप्राइज मोमेंट दिखाया गया है, जहां एक शख्स फाइट की ट्रेनिंग करता नजर आता है। उसका चेहरा पूरी तरह सामने नहीं आता, लेकिन छोटे बाल और छोटे दाढ़ी वाला यह किरदार काफी खतरनाक दिखता है। इस झलक के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि यश फिल्म में डबल रोल निभा सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज होगी

    इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम रूप से बनी में नजर आएंगी। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमा में रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। यश के फर्स्ट लुक वीडियो के बाद यह उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts