Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कॉलेज टाइम से ही पर्सनालिटी को ग्रूम करते जाएं

मॉडल और एक्ट्रेस मेघना नायडू ने आईएम भोपाल से बातचीत में यंगस्टर्स के लिए दिए सुझाव
कॉलेज टाइम से ही पर्सनालिटी को ग्रूम करते जाएं

तरुण यादव- फैशन शो के जरिए एक्टिंग ही नहीं बहुत सारी चीजें कर सकते हैं। मैंने कॉलेज एक्टिविटीज में खूब भाग लिया जिससे पर्सनालिटी ग्रूम होती है। आप खुद को जितना बेहतर करते रहोगे और कॉम्पिटिशन करते रहोगे, उतना आप सफल होते जाओगे और आगे के लिए तैयार रहोगे। यह कहना था, मॉडल और एक्ट्रेस मेघना नायडू का, जिन्होंने आईएम भोपाल से अपने कॅरियर व लाइफ को लेकर बात की।

मराठी और साउथ फिल्मों में काम

मेघना कहती हैं, मेरी अभी एक मराठी फिल्म रिलीज हुई और अब आगे एक वेब शो शूट कर रहीं हूं। मैंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। साउथ और रीजनल फिल्मों को मिलाकर 35 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हूं। आगे वेब सीरीज भी शूट करूंगी, जिस पर चर्चा चल रही है। मैंने अपने कॅरियर की शुरुआत करीब 22 साल पहले कलियों का चमन गाने से की थी। वह गाना आज भी काफी फेमस है। इंस्टाग्राम पर इस गाने को लेकर काफी रील्स बनते रहते हैं। मैं काफी एक्साइटेड हूं कि वह गाना 22 साल से इतना फेमस बना हुआ है। वहीं मैंने खतरों के खिलाड़ी सीजन-1 मेें भाग लिया और रिएलिटी शो डांसिंग क्वीन का भी हिस्सा रही। मैंने अपना जीवन और कॅरियर खूब एंजॉय किया है। अब मैं खुद के साथ भी वक्त बिताती हूं।

भोपालियों को सलाम, शहर क्लीन से क्लीनर हो गया है

अब करीब दो साल बाद भोपाल आई हूं तो बहुत अच्छा लग रहा है। भोपाल क्लीन से क्लीनर होता जा रहा है, इसके लिए सभी भोपालवासियों को मेरा सलाम। हमारी इंडस्ट्री में आप किसी टीवी एक्टर या मूवी एक्टर को देखते हैं तो उनमें बहुत सारे लोग मध्यप्रदेश और छोटे-छोटे शहरों से आए हुए हैं। भोपाल तो एक बड़ा शहर है, बहुत सारे लोग हैं यहां पर। यहां पर इतना टैलेंट है जिसको हमने देखा नहीं है जो आगे धीरे-धीरे बाहर आता रहेगा। हर फील्ड में कॅरियर कठिन होता है। ऐसा ही एक्टिंग के साथ भी है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts