PlayBreaking News

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा : मलबे में दबे कई यात्री, 3 तीर्थयात्रियों की मौत; दो घायल

Follow on Google News
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा : मलबे में दबे कई यात्री, 3 तीर्थयात्रियों की मौत; दो घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य यात्री घायल हो गए हैं। यात्री गौरीकुंड से 3 किलोमीटर दूर चिरबासा में बने पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की तरफ जा रहे थे, तभी वे पत्थरों की चपेट में आ गए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ जाते हुए पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरक गई और बड़े-बड़े पत्थर आकर सड़क पर गिरे, जिनके नीचे दबने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

पैदल मार्ग पर हुआ हादसा

रुद्रप्रयाग डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट के नंदन सिंह रजवार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि, आपदा कंट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे एक कॉल आया। जिसमें सूचना मिली की केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से कई श्रद्धालु चोटिल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मृतकों के नाम

  • किशोर अरुण पराटे, महाराष्‍ट्र, उम्र 21 साल
  • अनुराग बिष्‍ट, तिलवाड़ा
  • सुनील महादेव, महाराष्‍ट्र, उम्र 24 साल

घायलों के नाम

  • चेला भाई चौधरी, गुजरात, उम्र 23 साल
  • जगदीश पुरोहित, गुजरात, उम्र 45 साल
  • अभिषेक चौहान, महाराष्‍ट्र, उम्र 18 साल
  • धनेश्‍वर दांडे, महाराष्‍ट्र, उम्र 27 साल
  • हरदाना भाई पटेल, गुजरात

सीएम धामी ने जताया दुख

वहीं हादसे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया किया है। उन्‍होंने कहा- 'केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट और गढ़वाल क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जुलाई को चंपावत, नैनीताल व उधमसिंह नगर में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून समेत प्रदेश के बाकी जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : मध्य प्रदेश में सीजन का पहला स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts