Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बैतूल में ट्रिपल मर्डर ;12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

आरोपी का मानसिक संतुलन पिछले चार-पांच सालों से ठीक नहीं था और उसका इलाज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था।
12वीं क्लास के टॉपर ने मां-बाप सहित छोटे भाई को उतारा मौत के घाट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सावंगा में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर सामने आया है। 25 वर्षीय दीपक धुर्वे ने कथित तौर पर अपने ही माता-पिता और छोटे भाई पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उनकी निर्मम हत्या की। वारदात के बाद वह घर के अंदर ही बैठा रहा, जिससे किसी को तुरंत घटना की भनक नहीं लगी।
     

    परिजनों के शव के पास बैठा रहा आरोपी

    ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ। खिड़की से झांककर देखा गया तो दीपक घर के भीतर मौजूद था और तीनों परिजन खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं ट्रिपल मर्डर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

    घर खून से लथपथ मिला

    कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ था और संघर्ष के निशान साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे। अंदर 55 वर्षीय राजू उर्फ हंसू धुर्वे, 45 वर्षीय कमलती धुर्वे और 23 वर्षीय दिलीप धुर्वे के शव पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि तीनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे बेरहमी से हमला किए जाने की पुष्टि होती है।

    प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी संघर्ष के बाद की हिंसक वारदात का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आगे मामले में और भी कई खुलासे की संभावना है।

    पढ़ाई में तेज, CRPF भर्ती परीक्षा भी दी

    प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी का मानसिक संतुलन पिछले चार-पांच सालों से ठीक नहीं था और उसका इलाज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी तेज था और 12वीं क्लास का टॉपर भी रहा था। उसने CRPF की भर्ती परीक्षा में भी हिस्सा लिया था।

    घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मानसिक स्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और वारदात के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts