Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Katni News : लोकायुक्त ने पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नामांतरण अपडेट कराने के बदले मांगे थे रुपए

Katni News : लोकायुक्त ने पटवारी को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नामांतरण अपडेट कराने के बदले मांगे थे रुपए
कटनी। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार को कटनी जिले के बरही तहसील से सामने आया है। यहां जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पटवारी ने आवेदक से नामांतरण अपडेट कराने के बदले में रुपए मांगे थे। पटवारी को संदीप कॉलोनी स्थित कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, आवेदक दिल राजकिशोर अग्रवाल (43) वर्ष निवासी स्टेशन रोड मौलाना वार्ड नंबर 10 बरही जिला कटनी ने बिचपुरा गांव में जमीन खरीदी थी। इसका नामांतरण आदेश 7 नवंबर, 2022 को तहसील कार्यालय बरही से हो चुका था, लेकिन इसे कम्प्यूटर में अपडेट कराना था। इसके बदले में पटवारी हल्का नंबर 12 बिचपुरा, निवासी ग्राम बरण महगवा धनवाही थाना बरही, जिला कटनी जयप्रकाश सिंह (38) ने दिल राजकिशोर से 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी।

पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

इस मामले की शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त जबलपुर को कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार को आवेदक को पटवारी के बरही संदीप कॉलोनी कार्यालय में रिश्वत के रुपए लेकर भेजा। जैसे ही दिलराज किशोर रिश्वत की राशि देकर बाहर निकला, उसी समय टीम ने आरोपी पटवारी को रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी है। ट्रैप दल सदस्य में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक नरेश कुमार बेहरा व ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे। ये भी पढ़ें: Umaria : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी, आरआई और दलाल 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts