Umaria : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी, आरआई और दलाल 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए

Umaria : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, पटवारी, आरआई और दलाल 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सोमवार को लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रीवा लोकायुक्त की टीम ने राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी के साथ दलाल को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीमांकन के एवज में आरआई और पटवारी दलाल के माध्यम से रिश्वत ले रहे थे।

क्या है मामला ?

दरअसल, उमरिया जिले के बचहा गांव के किसान वेद प्रकाश जायसवाल ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन, पटवारी अनिल पाठक और आरआई गरीब दास ने सीमांकन करने के बदले 7 हजार रुपए की डिमांड की। लेकिन, किसान ने समझदारी दिखाते हुए इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया और सही पाए जाने पर आज आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। ये भी पढ़ें- जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

दलाल के जरिए ले रहे थे रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी आरआई और पटवारी इतने शातिर थे कि दोनों आरोपी किसी भी पार्टी से खुद रिश्वत नहीं लेते थे। बल्कि इस कार्य के लिए उन्होंने एक दलाल रखा हुआ था। दलाल ही घूस की रकम लेकर तय समय और स्थान पर इन दोनों को रुपए लाकर देता था। इस तरह दोनों आरोपी लंबे समय से कार्रवाई से बचते आ रहे थे। [caption id="attachment_53277" align="aligncenter" width="600"] रिश्वत लेते RI और पटवारी पकड़ाए, दलाल के जरिए किसान से ले रहे थे रकम।[/caption] हालांकि, रीवा लोकायुक्त की टीम ने तीनों आरोपियों को जाल बिछाकर ट्रैप कर लिया। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। बता दें कि ये कार्रवाई लोकायुक्त इंस्पेक्टर जियाउल हक के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारा की गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts