निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया ने FIR को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

जबलपुर। जमीन घोटाले में सस्पेंड हुईं कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को मप्र हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन पर कन्हवारा में स्थित 1.07 करोड़ रुपए की जमीन की रजिस्ट्री महज 18 लाख रुपए में कराने का आरोप है। मामले में 16 सितंबर को सुनवाई होगी।
सोशल मीडिया सक्रियता की जांच में जुटी पुलिस
भ्रष्टाचार और 82.86 लाख रुपए की जमीन को दबाव बनाकर महज 18.20 लाख रुपए में करीबियों के नाम कराने के आरोप में घिरीं निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया अब भी फरार हैं। फरियादी आकाश लोधी के वकील अवनीश तिवारी ने जिला अदालत में अर्जी देकर बीएनएस की धारा 84-88 के तहत आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्क करने की मांग की है। कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद भी 8 सदस्यीय एसआईटी गिरफ्तारी में नाकाम रही है, जिससे मामला अब हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग तक पहुंच चुका है। इसी बीच, सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन निलंबित अधिकारी की ऑनलाइन सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: गोरखपुर: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला मोबाइल, रिकॉर्डिंग ऑन थी; जांच में जुटी पुलिस
तकनीकी जांच कर रहे
निलंबित सीएसपी के इंस्टाग्राम पर सक्रिय होने की बात संज्ञान में आई है। पुलिस इस पूरे मामले और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की तकनीकी जांच कर रही है।
-अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक, कटनी
ये भी पढ़ें: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर पर उमा भारती का सीएम को सुझाव, भोपाल में मस्जिद को बचाकर सड़क बनाई, वैसा ही ‘विकास’ करें




















