Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में किसान की करंट से मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव; जांच में जुटी पुलिस

कटनी के मुहास गांव में खेत में सिंचाई करते समय किसान वीरन उर्फ बल्लू (45) को करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। आसपास के किसानों ने तुरंत मदद की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव; जांच में जुटी पुलिस
Katni News
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के मुहास गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना हुई। किसान वीरन उर्फ बल्लू (45 वर्ष) की खेत में सिंचाई करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई।

    जानकारी के अनुसार, वीरन उर्फ बल्लू अपने खेत में पानी दे रहे थे, तभी सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले मोटर-पंप में अचानक करंट आ गया। करंट लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Twitter Post

    मदद करने पहुंचे लोग, पर बच नहीं पाए

    हादसे के समय आस-पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने आवाज़ सुनकर तुरंत घटनास्थल पर दौड़ लगाई। उन्होंने वीरन को अचेत अवस्था में पाया और तुरंत उठाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    परिजन और ग्रामीणों को सूचना देने के बाद वीरन को रीठी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यह भी देखें: हमीदिया अस्पताल में 2 नवजातों के मिले अधजले शव, पुरानी टंकी में कचरे के साथ फेंके गए थे

    पुलिस जांच में जुटी

    हादसे की जानकारी मिलने पर रीठी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थल का मुआयना किया, पंचनामा तैयार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामला दर्ज कर लिया। मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts