कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप  

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और षड्यंत्र का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि 82.86 लाख की जमीन को 18.20 लाख रुपए में खरीदा गया। जांच में एक ही PAN नंबर से जुड़े खातों के जरिए भुगतान का खुलासा हुआ है।
Follow on Google News
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी का केस दर्ज, 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप   
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया।

कटनी। नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई। मामले में नेहा पच्चीसिया के अलावा क्षितिज राज और मारूफ अहमद को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61, 198, 199(बी), 308(7) और 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि खाकी के प्रभाव का इस्तेमाल कर बेशकीमती जमीन का सौदा कम कीमत पर कराया गया।

82.86 लाख की जमीन की 18.20 लाख में कराई रजिस्ट्री

पूरा मामला कुठला क्षेत्र स्थित खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। शासकीय गाइडलाइन के अनुसार इस जमीन की कीमत 82.86 लाख रुपए से अधिक थी, लेकिन कथित तौर पर इसे केवल 18.20 लाख रुपए में खरीद लिया गया। जांच के अनुसार रजिस्ट्री के लिए 15 लाख रुपए चेक के माध्यम से और 3.20 लाख रुपए नकद दिए गए। पुलिस अब इस पूरे लेन-देन और जमीन सौदे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मप्र हाईकोर्ट ने कहा-‘रिटायरमेंट के 7 साल बाद पेंशन से नहीं की जा सकती वसूली’, राज्य सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज  

एक ही PAN नंबर से खुला फर्जीवाड़े का राज

जबलपुर एएसपी अनु बेनीवाल की जांच में सामने आया कि जमीन के खरीदार मारूफ अहमद हनफी के खाते में पर्याप्त रकम नहीं थी। रजिस्ट्री के दिन ही ‘शाइन पार्टनर्स’ से 10 लाख रुपए और क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। जांच में दोनों खातों में एक ही PAN नंबर दर्ज होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: विंध्य में आफत की बारिश-चित्रकूट में सड़कों पर चलीं नावें, रीवा के घरों में घुसा पानी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts