वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में कटनी में भाजपा युवा मोर्चा का कैंडिल मार्च

कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रविवार को कटनी में कैंडिल मार्च निकाला। स्टेशन चौराहे से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में कैंडिल लेकर राष्ट्रगीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के समर्थन में नारे लगाए। सुभाष चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रगीत के सम्मान का संकल्प लिया।
दीपक सोनी टंडन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रगीत के प्रति कथित रूप से अनादर दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति देशभक्ति और राष्ट्र से जुड़ी चीजों का विरोध करने की रही है। उनके मुताबिक, वंदे मातरम् का अनादर केवल स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों का नहीं, बल्कि देश के संविधान, संप्रभुता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों का अपमान है।
ये भी पढ़ें: 57 सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर संघ ने खोला मोर्चा, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
‘वंदे मातरम् राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक’
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार के कथित आपत्तिजनक व्यवहार या टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा देश और राष्ट्र से जुड़े प्रतीकों के सम्मान को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा।
ये भी पढ़ें: भोपाल में 18 अगस्त से 3500 टैक्सियां हड़ताल पर, सरकार को दी चेतावनी, अखिर क्या है ड्राइवरों की मांग
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
कैंडिल मार्च और कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, मृदुल मिश्रा, श्याम निषाद, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता, अंकिता तिवारी, सपना सरावगी, वागीश आनंद, सचिन तिवारी, मनीष दुबे, संदीप दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, सत्यनारायण अग्रहरि, मृदुल द्विवेदी, ललित जायसवाल, अवकाश जायसवाल, कौशलेश मिश्रा, श्रीराम पटेल, ओमी अहिरवार, वेंकटेश मिश्रा, अनुराग त्रिसोलिया, विमल साहू, मयंक गुप्ता, दीपक तिवारी, आशीष मिश्रा, महेश होतवानी, अमित दुर्गानी, राजेश डोडानी, प्रदीप उपाध्याय, अक्षय श्रीवास्तव, पारस जैन, राघवेंद्र खरे, आशु पटवा, अविनाश गुप्ता, शुभ सोनी, सचिन निषाद, हर्षित पटेल, आदि जैन, सिद्धांत जैन और हर्षप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।












