PlayBreaking News

कश्मीर में आतंकियों के दो मददगार दबोचे गए,बारामूला से पिस्तौल तो पुलवामा से हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से पिस्तौल और कारतूस, जबकि दूसरे के पास से हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी पोस्टर बरामद हुए। कुलगाम में मजदूरों की हत्या के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है।
Follow on Google News
बारामूला से पिस्तौल तो पुलवामा से हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी पोस्टर बरामद
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बारामूला और पुलवामा जिलों में संयुक्त कार्रवाई करते हुए आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद, हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी सामग्री बरामद हुई है। हाल ही में कुलगाम में मजदूरों की हत्या के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बारामूला में वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया पहला आरोपी

अधिकारियों के मुताबिक बारामूला जिले के शीरी क्षेत्र के गोरीवान इलाके में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने देर रात वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई, जिसकी पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई। वह बारामूला के शीरी क्षेत्र का रहने वाला है और दिवंगत मोहम्मद सुल्तान गनाई का बेटा बताया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल, नौ एमएम के 10 कारतूस, एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐजाज के खिलाफ मामला दर्ज, संपर्कों की जांच शुरू

पुलिस ने ऐजाज अहमद गनाई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन शीरी में FIR संख्या 37/2026 दर्ज की है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसका संपर्क किन आतंकवादी संगठनों या नेटवर्क से था और वह किस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है। बरामद मोबाइल फोन की भी तकनीकी जांच की जा रही है ताकि उसके संपर्कों और संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Breaking News

पुलवामा में दूसरे आरोपी के पास मिला हैंड ग्रेनेड और देश विरोधी पोस्टर

इसी बीच पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र में चलाए गए एक अलग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड (हथगोला) और देश विरोधी आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए। बरामदगी के बाद डार के खिलाफ भी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि इन पोस्टरों का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया जाना था तथा आरोपी किन लोगों के संपर्क में था।

Datia By Election Voting 2026: दतिया में कमल आगे, पहले राउंड के आंकड़ों में भाजपा को मिली बड़ी बढ़त

कुलगाम घटना के बाद घाटी में बढ़ाई गई चौकसी

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि कुलगाम में शुक्रवार को मजदूरों की नाम पूछकर की गई हत्या के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जांच अभियान चलाए जा रहे हैं और आतंकियों के मददगारों तथा उनके लॉजिस्टिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घाटी में शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देश विरोधी तत्वों तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसी रणनीति के तहत संभावित आतंकी मददगारों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए अभियान तेज किया गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts