Datia By Election Voting 2026: दतिया उपचुनाव परिणाम : हार के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा-मैं शिकार होने वाला मटेरियल नहीं हूं

Live Updates
05:15 PM 03/08/26
जीत के बाद घनश्याम सिंह बोले- ये भाजपा के अंत की शुरुआत
चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि मैं दतिया की जनता का आभार मानता हूं। राजेंद्र भारती की भूमिका पर उन्होंने कहा कि राजेंद्र भारती न तो चुनाव जिता सकते थे, न हरा सकते थे। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं भितरघात से वोट कम हुए हैं, नहीं तो जीत और बढ़ी होती। घनश्याम सिंह ने कहा, मैं इस जीत को जनता की कृपा मानता हूं। इस जीत से देश में संदेश जाएगा कि भाजपा के अंत की शुरुआत दतिया से हो रही है।
04:46 PM 03/08/26
हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी-सबको अपने किरदार मुबारक
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने परिणाम आने के बाद कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई बुरी नजर पहले मेरे पास आएगी, फिर कार्यकर्ता तक जाएगी। आशुतोष तिवारी बोले कि कांग्रेस बरगालाने की राजनीति करती है। हमारे जिलाध्यक्ष का ही वीडियो जारी कर दिया गया। कांग्रेस विकास के नाम पर जनता के बीच क्यों नहीं जाती। कांग्रेस षडयंत्र की राजनीति करती है। चुनाव में सबकी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि अलग-अलग किरदार हैं। सबके किरदार हैं। सबको उनके किरदार मुबारक। मैं उचित मंच पर अपनी बात करूंगा। आशुतोष ने कहा कि मैं शिकार होने वाला मटेरियल नहीं हूं। भितरघातियों की अपनी फितरत है, वो अपनी फितरत बदलें। पर इस मुगालते में रहने की आवश्यकता नहीं है कि कोई आशुतोष का शिकार कर सकता है। आशुतोष भाजपा का कार्यकर्ता है, और भाजपा कार्यकर्ता मजबूत होता है।
04:46 PM 03/08/26
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6,029 वोटों से जीते
दतिया में मतगणना पूर्ण हो गई है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह 6,029 वोटों से जीत गए हैं।
04:31 PM 03/08/26
13वें राउंड के बाद कांग्रेस की लीड घटी
दतिया में मतगणना के 13वें राउंड के बाद कांग्रेस की लीड कम हो गई है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 11058 वोटों से आगे चल रहे हैं। 13वें राउंड में भाजपा को 4,809 और कांग्रेस को 3,260 वोट मिले हैं। अभी दो राउंड की गिनती और बाकी है। कांग्रेस की जीत को देखते हुए दतिया समेत भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का दौर चल रहा है। वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया है।
03:35 PM 03/08/26
12वें राउंड में कांग्रेस की बढ़त और मजबूत
दतिया उपचुनाव की मतगणना के 12वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया है। ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस अब 13,542 वोटों से आगे चल रही है।
लगातार मिल रही बढ़त के चलते कांग्रेस खेमे में उत्साह दिखाई दे रहा है। कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर खुशी का माहौल है, जबकि भाजपा की नजर अभी बाकी राउंड की मतगणना पर बनी हुई है।
03:32 PM 03/08/26
11वें राउंड में भी कांग्रेस का दबदबा
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त दर्ज की है। इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी को 3,878 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी को 2,651 वोट प्राप्त हुए। 11वें राउंड के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त 12,221 वोटों तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ रही लीड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
03:26 PM 03/08/26
घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार तक जाएगी हमारी लीड
दतिया में काउंटिंग सेंटर से बाहर आए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दावा किया है कि वे लगभग 15 हजार वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि शेष 6 राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार रहेगी। हालांकि उन्होंने आखिरी राउंड में पिछड़ने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि जीत पर सबको मिठाई खिलाएंगे, पांच तारीख को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मिठाई खाने आएंगे।
03:04 PM 03/08/26
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले-दतिया का यह संदेश है इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई
मप्र के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी की 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि दतिया में कांग्रेस की जीत से संदेश जा रहा है कि इनकी(भाजपा)की उल्टी गिनती शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, किसानों का प्रदर्शन बताता है कि किसान, युवा सब परेशान हैं। आने वाले नगर पालिका-नगर निगम चुनावों, फिर 2028 में विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में जनता परिवर्तन करेगी।
02:57 PM 03/08/26
कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू
दतिया चुनाव के रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की बढ़त के बाद भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों की आवाज के बीच कार्यकर्ता नाचते हुए नजर आए। कई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और जीत की बधाई दी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दतिया की जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया है। वहीं, अंतिम परिणाम निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने और आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
02:46 PM 03/08/26
10वें राउंड में कांग्रेस की बढ़त और बढ़ी
दसवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 5,539 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,957 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में कांग्रेस ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कुल लीड 10,842 वोट तक पहुंचा दी है। लगातार बढ़ती बढ़त से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं भाजपा की उम्मीदें अब आगामी राउंड के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
02:25 PM 03/08/26
9वें राउंड में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त
नौवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 6,694 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 3,758 और एएसपी उम्मीदवार दामोदर यादव को 411 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में कांग्रेस ने 2,936 वोटों की बढ़त दर्ज की। इसके साथ ही कुल बढ़त बढ़कर 9,519 वोट हो गई है। नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर BJP हारी।
02:02 PM 03/08/26
मतगणना के बीच राजनीतिक हलचल
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के मतगणना केंद्र छोड़ने के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनके इस फैसले को लेकर निर्वाचन अधिकारियों या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मतगणना पहले की तरह जारी है और हर राउंड के साथ चुनावी तस्वीर साफ होती जा रही है। ऐसे में अब सभी की नजर अगले आधिकारिक अपडेट और अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है।
01:30 PM 03/08/26
8वें राउंड के बाद कांग्रेस मजबूत स्थिति में
कांग्रेस: 38,264
भाजपा: 31,681
ASP: 11,754
12:45 PM 03/08/26
भाजपा ने विकास और सुशासन को बताया जीत का आधार
भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि दतिया में सड़क, मेडिकल कॉलेज और अन्य विकास कार्यों के कारण जनता का भरोसा भाजपा पर बना हुआ है। उनका दावा है कि विकास ही इस चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, जिस पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले रहे हैं। भाजपा का कहना है कि जनता विकास और साफ छवि के आधार पर फैसला करेगी और परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे।
12:41 PM 03/08/26
सातवें राउंड में कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़ाई बड़ी बढ़त
सातवें राउंड की गिनती के बाद दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को इस राउंड में करीब 2 हजार वोटों की बढ़त मिली है। अब तक के सभी राउंड मिलाकर कांग्रेस करीब 3800 वोटों से आगे चल रही है। लगातार बढ़ती बढ़त से कांग्रेस खेमे में उत्साह है, जबकि भाजपा समर्थक अब आने वाले राउंड के नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
12:24 PM 03/08/26
छठे राउंड में कांग्रेस ने बढ़ाई अपनी बढ़त
छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 1,478 वोटों की बढ़त मिली है। इससे पहले कांग्रेस 308 वोटों से आगे चल रही थी। दोनों को जोड़ने के बाद कांग्रेस की कुल बढ़त 1,786 वोट हो गई है। दतिया उपचुनाव में हर राउंड के साथ मुकाबले की तस्वीर बदल रही है। अब आने वाले राउंड में सभी की नजर भाजपा की वापसी और कांग्रेस की बढ़त पर बनी हुई है।
12:04 PM 03/08/26
पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस ने बनाई 308 वोटों की बढ़त
पांचवें राउंड की गिनती के बाद दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 308 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस राउंड में भाजपा को 4,282 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 3,757 वोट प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के खाते में 1,978 वोट आए हैं। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए अंतिम परिणाम के लिए आगे के रुझानों का इंतजार रहेगा।
11:39 AM 03/08/26
उमंग सिंघार ने भाजपा पर लगाए चुनावी दबाव के आरोप
उमंग सिंघार ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया, लेकिन जनता के विश्वास के आगे यह काम नहीं आएगा। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है और परिणाम पार्टी के पक्ष में आएंगे। राजेंद्र भारती के निष्कासन पर सिंघार ने कहा कि चुनावों में टिकट नहीं मिलने के बाद कई बार अंदरूनी नाराजगी देखने को मिलती है। उन्होंने संकेत दिया कि ऐसी परिस्थितियों में कुछ नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिस पर संगठन फैसला लेता है।
11:36 AM 03/08/26
घनश्याम सिंह ने बढ़त बढ़ने का जताया भरोसा
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतगणना के बीच अपनी स्थिति को लेकर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस मामूली बढ़त पर है और आगे के राउंड में अंतर बढ़ सकता है। दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हर राउंड के साथ चुनावी तस्वीर बदल रही है और सभी की नजर अब आने वाले रुझानों पर टिकी हुई है।
11:28 AM 03/08/26
पटवारी ने दतिया में कांग्रेस की जीत का किया दावा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है। मतगणना के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। अब अंतिम परिणाम आने के बाद ही साफ होगा कि दतिया की जनता ने किसके पक्ष में फैसला दिया है।
11:26 AM 03/08/26
चौथे राउंड में घनश्याम सिंह ने भाजपा पर बनाई बढ़त
चौथे राउंड की गिनती के बाद दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे निकल गए हैं। कांग्रेस को 17,240 वोट मिले हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 16,457 वोट प्राप्त हुए हैं। घनश्याम सिंह इस समय 783 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। इससे पहले दोनों दलों के बीच लगातार बढ़त बदलती रही। अब सभी की नजर अगले राउंड के नतीजों पर टिकी हुई है।
11:20 AM 03/08/26
विश्वास सारंग बोले- विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा
विश्वास सारंग ने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव का फैसला भाजपा के पक्ष में आएगा। सारंग के मुताबिक यह जीत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है और दतिया में पार्टी की जीत तय है।
11:17 AM 03/08/26
चौथे राउंड में कांग्रेस आगे
दतिया उपचुनाव की चौथे राउंड की मतगणना में कांग्रेस ने मजबूत वापसी की है। कांग्रेस प्रत्याशी 736 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगातार रोचक बना हुआ है। अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं। ऐसे में आगे आने वाले रुझानों से ही तय होगा कि दतिया की सीट पर किस दल का पलड़ा भारी रहता है।
11:17 AM 03/08/26
10:39 AM 03/08/26
ASP प्रत्याशी ने आगे के राउंड में बढ़त का जताया भरोसा
दामोदर यादव ने कहा कि उन्हें करीब 5 हजार वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती आंकड़ों में लगभग 3,500 वोट मिले हैं। उन्होंने इसे उम्मीद से कम बताया और कहा कि आगे के 8वें से 12वें राउंड में ASP का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि दतिया में मुकाबला त्रिकोणीय है और अंतिम अंतर 2 से 4 हजार वोटों के बीच रह सकता है। यादव ने कहा कि आजाद समाज पार्टी मध्य प्रदेश में बड़ी राजनीतिक ताकत बनने की तैयारी कर रही है। दामोदर यादव ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी द्वारा राजेंद्र भारती पर कार्रवाई को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के ज्यादातर नेता कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में काम कर रहे थे। उन्होंने भविष्य में भाजपा को सीधे चुनौती देने की बात भी कही।
10:32 AM 03/08/26
कांग्रेस की बढ़त से घटा भाजपा उम्मीदवार का अंतर
दतिया विधानसभा उपचुनाव: तीसरा राउंड
तीसरे राउंड में कांग्रेस ने वापसी करते हुए भाजपा से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इस राउंड में भाजपा को 4,262 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के खाते में 4,998 वोट आए। आजाद समाज पार्टी को 1,344 वोट मिले हैं। तीनों राउंड की कुल गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अभी 139 वोटों से आगे हैं। हालांकि कांग्रेस की लगातार बढ़ती बढ़त से मुकाबला बेहद करीबी हो गया है। आगे के राउंड में चुनावी तस्वीर और साफ होगी।
कांग्रेस: 12,432
भाजपा: 12,399
आजाद समाज पार्टी (ASP): 4,874
नोटा (NOTA): 70
तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस 33 वोटों से आगे चल रही है।
10:10 AM 03/08/26
दूसरे राउंड में भाजपा आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना के दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आजाद समाज पार्टी भी लगातार वोट हासिल कर रही है, जिससे चुनावी समीकरण पर असर पड़ सकता है। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए अंतिम तस्वीर साफ होने में समय लगेगा। सभी की नजर अब आने वाले राउंड के नतीजों पर टिकी हुई है।
भाजपा (BJP): 3,702 वोट
कांग्रेस (Congress): 3,921 वोट
आजाद समाज पार्टी (ASP): 1,533 वोट
दो राउंड के बाद भाजपा 875 वोटों से आगे
10:00 AM 03/08/26
नरोत्तम मिश्रा ने जीत का दावा कर कांग्रेस पर साधा निशाना
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी, जिसका उन्हें पहले से भरोसा था। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के विकास कार्यों और सरकार पर विश्वास जताया है। राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी पार्टी से बाहर किया जा चुका है। नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि राजेंद्र भारती कई राजनीतिक दलों में रह चुके हैं और अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर चुनाव लड़ चुके हैं।
09:28 AM 03/08/26
मतगणना केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दोहराया जीता का दावा
09:22 AM 03/08/26
ASP के वोटों ने बढ़ाया मुकाबले का सियासी रोमांच
पहले राउंड की गिनती में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा को 4,551 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के खाते में 3,367 वोट आए हैं। आजाद समाज पार्टी को 1,917 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे जरूर है, लेकिन आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा है। ASP को मिले वोट आगे के राउंड में चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। अभी कई राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए अंतिम नतीजे के लिए आगे आने वाले रुझानों का इंतजार रहेगा।
09:22 AM 03/08/26
09:10 AM 03/08/26
तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में हो रही मतगणना प्रक्रिया
SP मयूर खंडेलवाल ने बताया कि मतगणना स्थल पर अंदरूनी, मध्य और बाहरी तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश पूरी जांच के बाद ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। मतगणना की सुरक्षा में 400 से अधिक जवान लगाए गए हैं, जबकि करीब 100 जवान रिजर्व में रखे गए हैं। इसके अलावा पूरे शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। SP ने बताया कि सोशल मीडिया और स्थानीय जानकारी के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान कर पहले ही निगरानी शुरू कर दी गई है। किसी भी तरह की परेशानी रोकने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।
08:50 AM 03/08/26
विकास के मुद्दे पर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया
भाजपा प्रत्याशी अशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया की जनता ने विकास के एजेंडे पर भाजपा का साथ दिया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कामकाज पर लोगों ने भरोसा जताया है। तिवारी ने कहा कि उन्हें सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला है और मतगणना का अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेगा।
08:28 AM 03/08/26
20 टेबलों शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया
मतगणना के लिए 20 टेबल और पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि शुरुआती राउंड में पूरी सावधानी बरती जाएगी और सभी एजेंटों की संतुष्टि के बाद मतगणना की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की त्रुटि की स्थिति में उसे तुरंत स्पष्ट किया जाएगा। मतगणना से पहले प्रत्याशियों ने स्ट्रॉन्ग रूम और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संतोष जताया।
दतिया। दतिया उपचुनाव 2026 की मतगणना में कांग्रेस की बढ़त लगातार बढ़ रही है। दसवें राउंड के परिणाम आने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर कुल 10,842 वोटों की बढ़त बना ली है। दसवें राउंड में कांग्रेस को 5,539 वोट मिले, जबकि भाजपा के खाते में 3,957 वोट आए। ताजा रुझानों ने कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल बना दिया है।
आज होगा फैसला
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह तय समय पर शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों का इंतजार राजनीतिक दलों के साथ आम लोगों को भी है। इस उपचुनाव को केवल एक सीट का चुनाव नहीं माना जा रहा बल्कि इसे प्रदेश की राजनीति के लिए भी अहम माना जा रहा है। परिणाम यह बताएगा कि मतदाताओं ने किस दल पर भरोसा जताया है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही है। पूरे परिसर में तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास निर्वाचन आयोग का अधिकृत पास मौजूद है। पुलिस और सुरक्षा बल पूरे परिसर में तैनात हैं ताकि मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। प्रशासन ने हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है।
20 टेबल और 15 राउंड में पूरी होगी गिनती
मतगणना के लिए 20 टेबल बनाई गई हैं, जबकि डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग काउंटर रखा गया है। वोटों की गिनती 15 राउंड में पूरी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी लगातार पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
परिणाम से पहले कांग्रेस
मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया। पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह पिछले कई दिनों से उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात के आरोप लगा रहे थे। दोनों नेताओं के बीच विवाद लगातार चर्चा में रहा। ऐसे समय पर हुई यह कार्रवाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए अहम परीक्षा
दतिया उपचुनाव का परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चुनाव के जरिए दोनों दल अपनी राजनीतिक ताकत साबित करना चाहते हैं। भाजपा के लिए यह सीट अपने संगठन और नेतृत्व की मजबूती दिखाने का मौका है जबकि कांग्रेस इस जीत के जरिए प्रदेश में अपना राजनीतिक संदेश देना चाहती है। इसलिए दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर हर राउंड की गिनती पर बनी हुई है।
प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ संभाली जिम्मेदारी
मतगणना शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों की समीक्षा की थी। मतगणना कक्ष, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और मीडिया सेंटर जैसी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी कराई जाएगी ताकि किसी तरह की परेशानी सामने न आए।
कुछ घंटों में साफ होगी जनता की पसंद
अब सभी की नजर अंतिम परिणाम पर है। शुरुआती रुझानों के बाद धीरे धीरे तस्वीर साफ होगी कि दतिया विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करती है या कांग्रेस बाजी मारती है। यह नतीजा केवल एक विधायक का फैसला नहीं करेगा बल्कि प्रदेश की राजनीति में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। इसलिए राजनीतिक दलों के साथ आम लोग भी हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।




















