People's Update
Thursday, March 19, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Thursday, March 19, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    बार-बार बम की झूठी धमकियां...अपराध के साथ बढ़ती साइकोलॉजिकल अलार्मिंग की प्रवृत्ति
    राष्ट्रीय

    Karthikeya-Amanat Wedding : शिवराज सिंह चौहान ने बेटे-बहू को दिलवाया आठवां वचन, कहा- अपने जन्मदिन-मैरिज एनिवर्सरी, जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आएंगे तो उनके जन्मदिन पर पेड़ जरूर लगाना

    Publish Date: 7 Mar 2025, 3:14 PM (IST)Updated On: 7 Mar 2025, 3:15 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    जोधपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और उद्योगपति अनुपम बंसल की बेटी अमानत का विवाह जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में संपन्न हुआ। यह भव्य विवाह समारोह 6 मार्च को बारादरी लॉन में गोधूलि बेला में हुआ, जिसमें देशभर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। विवाह के बाद शिवराज सिंह चौहान सपरिवार अपनी बहू अमानत को लेकर दिल्ली लौट आए।

    राजस्थान की शाही विरासत में बंधे परिणय सूत्र

    जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस अपनी भव्यता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है और इसी ऐतिहासिक धरोहर में कार्तिकेय और अमानत के विवाह की भव्य रस्में पूरी हुईं। विवाह समारोह में परिवार के करीबी लोगों के अलावा राजनीतिक और उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां भी मौजूद रहीं। समारोह के दौरान शाही परंपराओं और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।

    शिवराज सिंह चौहान का भावुक संबोधन

    शादी के दौरान शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने अपनी बहू को बार-बार बेटी कहकर संबोधित किया। साधना सिंह ने कहा, "हम बहुत प्यारी बिटिया को अपने परिवार में जोड़ रहे हैं।" वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "बेटी ईश्वर की अनमोल देन है। वही दुर्गा, वही लक्ष्मी, वही सरस्वती है। बेटी के बिना दुनिया नहीं चल सकती। बेटी नहीं बचाओगे तो कल कहां से लाओगे।"

    प्रकृति की सेवा का आठवां वचन

    शादी के दौरान जब कार्तिकेय और अमानत सात फेरे ले रहे थे, तब शिवराज सिंह चौहान ने उनसे एक विशेष संकल्प भी करवाया। उन्होंने वर-वधू को आठवां वचन दिलाया, जिसमें उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रण दिलाया गया। उन्होंने कहा, "हमें दोनों परिवारों का मान-सम्मान निभाते हुए औरों के लिए भी जीना है। उसका एक साकार स्वरूप पर्यावरण संरक्षण है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को सुरक्षित रखना जरूरी है। इसलिए हमें अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पूर्वजों की स्मृति में और जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आएं तो उनके जन्मदिन पर भी पेड़ जरूर लगाना चाहिए।"

    मेहंदी और संगीत सेरेमनी

    शादी से पहले बुधवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान बेटे और बहू ने रामचरितमानस की प्रति भेंट कर उन्हें भावुक कर दिया। शिवराज ने बेटे-बहू को आशीर्वाद देते हुए कहा – “जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिए। आप दोनों एक उद्देश्यपूर्ण और अर्थपूर्ण जीवन जिएं।”

    डांस और जश्न का माहौल

    • संगीत सेरेमनी में शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ “चांद सा रोशन चेहरा” गाने पर थिरके।
    • साधना सिंह ने अपनी बहुओं के साथ “मेरे घर आई एक नन्ही परी” पर डांस किया।
    • दूल्हा-दुल्हन ने भी कपल डांस किया, जिसे परिवार और मेहमानों ने खूब सराहा।
    • साधना सिंह ने बताया कि उन्होंने केवल एक घंटे में डांस की तैयारी की थी। जब शिवराज ने उनसे पूछा कि “मुझे क्या करना है?” तो सभी हंसने लगे। देखें वीडियो…

    रामचरितमानस की प्रति भेंट, शिवराज हुए भावुक

    अमानत बंसल ने शिवराज सिंह चौहान को ‘श्री रामचरितमानस’ की प्रति भेंट की और कहा कि यह कार्तिकेय और मेरी तरफ से पापा जी के लिए एक विशेष उपहार है। इस पल को वीडियो में कैद किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान भावुक होते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा- “रामचरितमानस मेरे लिए एक अनमोल उपहार है, जो भारतीय समाज के सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को दर्शाता है।” उन्होंने रामचरितमानस का एक प्रसिद्ध दोहा भी दोहराया। “परहित सरिस धर्म नहीं भाई” (दूसरों की मदद करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है)। शिवराज ने आगे कहा कि इस तोहफे से उन्हें महसूस हुआ कि उनके बच्चों को दी गई परंपराएं और संस्कार आगे बढ़ रहे हैं। देखें वीडियो…

    भव्य समारोह में जुटे वीआईपी मेहमान

    शादी में राजस्थान और मध्य प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। कई केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति और प्रशासनिक अधिकारी भी इस शाही समारोह का हिस्सा बने। उम्मेद भवन पैलेस में हुए इस भव्य आयोजन की चर्चा पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हो रही है। वहीं शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय की बारात में कई वीवीआईपी शामिल हुए, जिसमें केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई पूर्व मंत्री और विधायक बारात में शामिल हुए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज सिंह चौहान के साथ बारात में नाचते हुए दिखाई दिए।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    बार-बार बम की झूठी धमकियां...अपराध के साथ बढ़ती साइकोलॉजिकल अलार्मिंग की प्रवृत्ति

    बार-बार बम की झूठी धमकियां...अपराध के साथ बढ़ती साइकोलॉजिकल अलार्मिंग की प्रवृत्ति

    जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैंसर के साथ खून की विभिन्न जांचें होंगी, रहेंगे मार्केट से कम रेट

    Medical Fecilities :जीवाजी यूनिवर्सिटी में कैंसर के साथ खून की विभिन्न जांचें होंगी, रहेंगे मार्केट से कम रेट

    बहन को नई साइकिल दिलाने से नाराज बच्चा साइकिल लेकर पहुंच गया स्टेशन स्टेशन!

    Peoples Update Special :बहन को नई साइकिल दिलाने से नाराज बच्चा साइकिल लेकर पहुंच गया स्टेशन स्टेशन!

    यूजर्स को हुई परेशानी

    दुनियाभर में ठप पड़ा X ट्विटर:यूजर्स को हुई परेशानी

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल संकट:रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    The Great Grand Superhero :‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    ट्रक ड्राइवरी का ऐसा शौक...ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....