Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Karnataka Election Dates 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान- 10 मई को होगा मतदान, 13 को आएंगे नतीजे

Karnataka Election Dates 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान- 10 मई को होगा मतदान, 13 को आएंगे नतीजे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार को हो गया है। कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। https://twitter.com/ANI/status/1640966836232634368?s=20 राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग हमेशा की तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटे हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। जनता दल (सेक्युलर) प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है।

चुनाव में सर्विलांस टीमें रखेंगी कड़ी निगरानी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक चुनाव में धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए हम कर्नाटक में अपनी टीम को मजबूत कर रहे हैं। 2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी। 19 जिलों में 171 अंतरराज्यीय जांच चौकियों पर निगरानी की जाएगी, जिसमें अन्य राज्यों के साथ सीमा साझा करना शामिल है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की अहम तारीखें

  • नोटिफिकेशन की तारीख : 13 अप्रैल
  • नामांकन की आखिरी तारीख : 20 अप्रैल
  • नामांकन की स्क्रूटनी : 21 अप्रैल
  • नामांकन वापस लेने की तारीख : 24 अप्रैल
  • मतदान : 10 मई
  • नतीजे : 13 मई

मुख्य चुनाव आयुक्त की अहम बातें

  • राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं।
  • कर्नाटक में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं।
  • 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता।
  • 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर घर से वोट कर सकेंगे।
  • 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे।
  • 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
  • 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।

24 मई को खत्म हो रहा विधानसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनावी प्रक्रिया खत्म होगी। चुनाव आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष चुनाव कराना है।

5 साल में तीन सीएम बदले

कर्नाटक में पिछले 5 साल सियासी तौर पर काफी उथल पुथल रही। 5 साल में तीन बार राज्य में सीएम बदले सबसे पहले कुमार स्वामी ने 23 मई 2018 को सीएम पद की शपथ ली। वे 23 जुलाई 2019 तक सीएम रहे। इसके बाद येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक सीएम रहे। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2021 को बसवराज मुख्यमंत्री बने। वे राज्य के मौजूदा सीएम हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : किसमें कितना है दम ?

पार्टी मौजूदा स्थिति 2018 के नतीजे 2013 के नतीजे
बीजेपी 117 104 40
कांग्रेस 69 80 122
जेडीएस 32 37 40
अन्य 6 3  22
राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts