कर्नाटक। कर्नाटक के लचायन गांव में एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बुधवार की शाम को बोरवेल में गिर गया। गिरने के बाद से ही बच्चा बोरवेल में फंसा हुआ है। बच्चे की पहचान सात्विक मुजागोंद के तौर पर की गई है। बोरवेल 15-20 फीट की गहराई का बताया जा रहा है। शाम से ही बच्चे को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसको लगभग 15 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन अभी तक बच्चा बाहर नहीं निकला है।
https://twitter.com/ANI/status/1775727411495305463?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1775727411495305463%7Ctwgr%5E2aa76d7a04520e39f6ac28f18c0cacb302bd3d97%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fone-and-half-year-old-child-fell-into-an-open-borewell-in-the-lachyan-village-karnataka-news-2024-04-04
खेलते समय बोरवेल में गिरा बच्चा
मामला कर्नाटक के विजयपुरा जिले के लचायन गांव का है। यहां एक डेढ़ वर्षीय बच्चा बुधवार को खेलते समय सिर के बल बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, बच्चा बोरवेल के पास खेल रहा था। यह बोरवेल बच्चे के पिता की चार एकड़ जमीन पर खोदा गया था। बच्चे को बचाने के लिए बचाव कार्य शाम के साढ़े छह बजे से शुरू किया गया। पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, पंचायत के सदस्य, दमकल विभाग के अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए मौके पर मौजूद हैं। बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। हाल ही के वीडियो में बच्चे को पैर हिलाते हुए देखा गया। वहीं, बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए बोरवेल में पाइप डाला गया है।
कर्नाटक मंत्री ने बच्चे के लिए की प्रार्थना
कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को शेयर किया है। राज्य मंत्री ने कहा कि, उन्होंने विजयपुरा जिला प्रशासन को तेजी से ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के लिए प्रार्थना भी की।
ये भी पढ़ें - दिल्ली जल बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस : राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, ED की चार्जशीट पर लिया एक्शन; कहा- आरोपियों के खिलाफ काफी सबूत हैं